इलेक्शन

कर्पूरी ठाकुर की धरती से PM मोदी आज करेंगे चुनाव प्रचार का शंखनाद, सिवान में दहाड़ेंगे गृह मंत्री शाह, सेट होगा एजेंडा

समस्तीपुर 2010 से ही राजद का गढ़ रहा है। अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने यह सीट लगातार तीन बार जीती है। 2020 में शाहीन ने जेडी (यू) की अश्वमेध देवी को 4,714 वोटों से हराया था। बेगूसराय अपने औद्योगिक महत्व के कारण 'बिहार की औद्योगिक राजधानी' के रूप में जाना जाता है और यह प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्मभूमि भी है।

Image

बिहार में पहले चरण का चुनाव 6 नवंबर को होगा। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

Bihar Assembly Election 2025 : बिहार में चुनाव प्रचार जोर पकड़ चुका है। नेताओं की रैलियां, जनसभाएं हो रही हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को समस्तीपुर में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की धरती कर्पूरी ग्राम से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। उनके इस अभियान की शुरुआत सुबह 11 बजे कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धा सुमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ होगी। इसके बाद वह समस्तीपुर और बेगूसराय में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। पहले चरण के चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है। एनडीए के बड़े नेता चुनाव प्रचार में जुटे हैं। गृह मंत्री अमित शाह भी शुक्रवार को सिवान में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। बिहार में इस बार दो चरणों में चुनाव हो रहा है। पहले चरण का चुनाव 6 नवंबर को और दूसरे चरण के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा जबकि चुनाव नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे।

कर्पूरी ठाकुर, जो एक प्रमुख समाजवादी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री थे, सामाजिक न्याय और वंचित समुदायों के उत्थान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए याद किए जाते हैं। उनके द्वारा लागू की गई नीतियां, जिनमें पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण शामिल था, ने राज्य पर गहरा प्रभाव छोड़ा है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत बिहार के युवा कार्यकर्ताओं से संवाद किया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'एनडीए सरकार बिहार में अपनी उपलब्धियों को उजागर कर रही है।'

गठबंधन नहीं 'लठबंधन' है-पीएम मोदी

कार्यकर्ताओं के साथ अपनी वर्चुअल बातचीत में पीएम ने महागठबंधन पर तीखा हमला बोला। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए उनके गठबंधन को 'लठबंधन' कहा और आरोप लगाया कि इन विपक्षी दलों के लिए 'स्वार्थ सर्वोपरि' है और वे 'बिहार के युवाओं की परवाह नहीं करते।' उन्होंने कहा, 'जो खुद को ‘गठबंधन’ कहते हैं, जिन्हें बिहार की जनता ‘लठबंधन’ कहती है, वे केवल लाठी चलाना और आपस में लड़ना जानते हैं। ‘लठबंधन’ के लिए उनका अपना स्वार्थ ही सबसे बड़ा है। उन्हें बिहार के युवाओं की कोई परवाह नहीं है। दशकों तक देश और बिहार के युवाओं को नक्सलवाद और माओवादी आतंक का सामना करना पड़ा। वे माओवादी आतंक की मदद से चुनाव जीतते रहे। नक्सलवाद और माओवादी आतंक ने बिहार के विनाश में बहुत बड़ी भूमिका निभाई।'

राजद का गढ़ रहा है समस्तीपुर

समस्तीपुर 2010 से ही राजद का गढ़ रहा है। अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने यह सीट लगातार तीन बार जीती है। 2020 में शाहीन ने जेडी (यू) की अश्वमेध देवी को 4,714 वोटों से हराया था। बेगूसराय अपने औद्योगिक महत्व के कारण 'बिहार की औद्योगिक राजधानी' के रूप में जाना जाता है और यह प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्मभूमि भी है।

सिवान, बक्सर में शाह की रैली

गृह मंत्री अमित शाह आज 24 अक्टूबर से 2 दिवसीय दौरे पर हैं। वह सिवान और बक्सर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे, जबकि 25 अक्टूबर को बिहारशरीफ, मुंगेर और खगड़िया में जनसभा करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री बक्सर में 4 NDA प्रत्याशी और सीवान पर 8 NDA प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे। इससे पहले छपरा में बीजेपी की रैली में अमित शाह ने राजद सुप्रीमो लालू यादव पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि लालू नए चेहरे और नए कपड़े बदलकर फिर से जंगलराज लाना चाहते हैं। इसे रोकना होगा।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article