इलेक्शन

अरविंद केजरीवाल पर पीएम मोदी का तंज, चुनावों में जमानतें जब्त हुईं, कोई चर्चा नहीं, उन्हें पहचानने की जरुरत है

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 8, 2022, 09:58 PM IST

गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव रिजल्ट पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि देश के सामने नई चुनौतियां खड़ी करके, जो राजनीतिक दल तत्कालिक लाभ लेने के फिराक में रहते हैं, उन्हें देश की जनता, देश की युवा पीढ़ी देख भी रही हैं और समझ भी रही हैं।

गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परोक्ष रूप से आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव अब बहुत से लोगों को जानने पहचाने का भी अवसर मिल चुका है। पिछले कुछ चुनावों का एक बड़े कैनवास पर एनालिसिस करना चाहिए। जो अपने आपको न्यूट्रल कहते हैं। जिनका न्यूट्रल होना जरूरी होता है। वो कहां खड़े होते हैं। कब कैसे रंग बदलते हैं। कैसे कैसे खेल खेलते हैं। वो अब देश को जान लेना जरूरी है। उत्तराखंड का इतना बड़ा चुनाव हुआ। कितनी जमानतें जब्त हुईं। किसकी हुई। कितने लोगों का बुरा हाल हुआ। कोई चर्चा नहीं है। उन लोगों को भी जानना चाहिए, पहचानना चाहिए। ये भी ठेकेदार हैं। राजनीति में सेवा भाव से, एक मूक सेवक की तरह काम करना। जैसे डिक्वालिफिकेशन माना जा रहा है। क्या नौबत आई है। कैसे मापदंड बनाए गए हैं। हमें खुशी हो रही है हमार सीएम करीब-करीब दो लाख वोटों से जीते हैं। लोकसभा में भी जीते तो बड़ी बात मानी जाती है। ये तो विधान सभा है। विधानसभा में दो लाख वोट से जीतना ठेकेदारों का तराजू कुछ और है। हमें निरंतर विपरित इन जल्मों के बीच आगे बढ़ना है। हमें अपनी सहनशक्ति को बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि देश का मतदाता आज इतना जागरूक है कि वह अपना हित और अहित जानता है। देश का मतदाता जानता है कि शॉर्टकट की राजनीति का कितना बड़ा नुकसान देश को उठाना होगा। कोई संशय नही कि देश समृद्ध होगा तो सबकी समृद्धि तय है। इस जनादेश में एक और संदेश है और वो यह कि समाज के बीच दूरियां बढ़ाकर, राष्ट्र के सामने नई चुनौतियां खड़ी करके, जो राजनीतिक दल तत्कालिक लाभ लेने के फिराक में रहते हैं, उन्हें देश की जनता, देश की युवा पीढ़ी देख भी रही हैं और समझ भी रही हैं।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article