इलेक्शन

Indore: इंदौर लोकसभा सीट पर कांग्रेस को दोहरा झटका, डमी कैंडिडेट मोती पटेल की याचिका खारिज, नहीं लड़ पायेंगे चुनाव

Indore Lok sabha Congress candidate: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम के नामांकन वापसी के बाद से सब्सीट्यूट कैंडिडेट मोती पटेल की याचिका खारिज हो गई है।

Image

कांग्रेस पार्टी को इंदौर लोकसभा सीट पर एक और झटका लगा है

KEY HIGHLIGHTS
  • इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के बाद डमी कैंडिडेट मोती पटेल ने हाईकोर्ट का रुख किया
  • कहा-प्रत्याशी का नामांकन यदि निरस्त हो जाता है तो डमी प्रत्याशी ही अधिकृत प्रत्याशी माना जाता है
  • हाईकोर्ट ने मोती पटेल के इस तर्क को नहीं माना और याचिका खारिज कर दी

Indore Lok sabha Congress candidate: कांग्रेस पार्टी को इंदौर लोकसभा सीट पर एक और झटका लगा है, इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के बाद डमी कैंडिडेट मोती पटेल ने हाईकोर्ट का रुख किया और तर्क दिया कि प्रत्याशी का नामांकन यदि निरस्त हो जाता है या वे नाम वापस ले लेते हैं तो डमी प्रत्याशी ही अधिकृत प्रत्याशी माना जाता है, पर ये काम नहीं आया।

हाईकोर्ट ने मोती पटेल के इस तर्क को नहीं माना और याचिका खारिज कर दी, हाईकोर्ट ने ट्रेन टिकट का उदाहरण दिया और कहा कि अगर टिकट वेटिंग लिस्ट का है और वह कंफर्म नहीं होता है तो फिर टिकट खुद ही कैंसिल हो जाता है यानी उस सूरत में यात्री को जनरल टिकट भी लेकर यात्रा करनी चाहिए।

कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया था

हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता मोती पटेल को चुनाव आयोग के पास जाने का सजेशन भी दिया है गौर हो कि इंदौर में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। नामांकन वापसी के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजय वर्गीय के साथ अक्षय कांति की एक तस्वीर भी सामने आई थी।

कैलाश विजयवर्गीय ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था...

वहीं कैलाश विजयवर्गीय ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम जी का माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अख्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री मोहन यादव व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा में स्वागत है। माना जा रहा है कि जल्द ही वह भारतीय जनता पार्टी में औपचारिक रूप से दाखिल होंगे।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article