इलेक्शन

Patliputra Lok Sabha Chunav Parinam 2024 Live: पाटलिपुत्र से अपनी सीट नहीं बचा पाए रामकृपाल यादव, मीसा भारती की हुई जीत

Patliputra Lok Sabha Chunav 2024 Parinam, ramkripal yadav vs misa bharti who will win in Patliputra: बिहार की पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर एक जून को मतदान हुआ था। यहां से राजद की उम्मीदवार मीसा भारती ने जीत दर्ज की है।

Image

जानें लेटेस्ट अपडेट्स।

Photo : Times Now Digital

Patliputra Lok Sabha Chunav Parinam 2024 Live: बिहार की पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर मीसा भारती की जीत हुई। उन्होंने भाजपा के रामकृपाल यादव को 85174 वोटों से हराया। मीसा भारत को 613283 वोट मिले, जबकि रामकृपाल यादव को 528109 मत प्राप्त हुए।

पाटलिपुत्र चुनाव परिणाम लाइव अपडेट (ramkripal yadav vs misa bharti who will win in Patliputra)

  • पाटलिपुत्र से मीसा भारती ने रामकृपाल यादव को हराया।
  • पाटलिपुत्र से राजद उम्मीदवार मीसा भारती 47410 वोटों से आगे चल रही है।
  • मीसा भारती भाजपा उम्मीदवार राम कृपाल यादव से 36,625 वोटों से आगे चल रही है।
  • मीसा भारती को मिली बढ़त, भाजपा के राम कृपाल यादव पिछड़े
  • पाटलिपुत्र में रामकृपाल यादव और लालू यादव की बेटी मीसा भारती के बीच मुकाबला है।
  • पाटलि्पुत्र लोकसभा सीट के लिए सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो गई
  • पाटलिपुत्र में सातवें चरण में 1 जून को मतदान हुआ था।

पाटलिपुत्र सीट से उम्मीदवारों के नाम

  1. रामकृपाल यादव- भाजपा
  2. मीसा भारती- राजद
  3. हरिकेश्वर राम- बसपा
  4. खुशबू कुमारी- ABHPP
  5. मृत्युंजय कुमार- BHDRP
  6. सुभाष कुमार- BHRTLKCHTP
  7. माधुरी कुमारी- AIFB
  8. अनिल कुमार चंद- SUCI
  9. नागेश्वर प्रसाद- PPI(D)
  10. विंदू देवी- RJSBP
  11. फारूक रजा- AIMIM
  12. अनिल दास- BHDP
  13. शिव कुमार सिंह- AKP
  14. जवाहर सिंह- BHMVP
  15. संजय कुमार सिंह- बी.एच.एस.पी.
  16. नितेश कुमार पटेल- ए.जे.के.डी.
  17. कुणाल कुमार- एच.यू.एम.एस.पी.
  18. डॉ. एस.पी. शर्मा- एच.वी.डी.
  19. राम निरंजन रॉय- आर.डब्ल्यू.सी.पी.
  20. दुर्गेश नंदन सिंह- निर्दलीय
  21. नीरज कुमार- निर्दलीय
  22. रंजन कुमार- निर्दलीय

पाटलिपुत्र 2019 चुनाव परिणाम

पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर 2019 में भाजपा के रामकृपाल यादव ने बाजी मारी थी। रामकृपाल यादव ने लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती को हराया था। रामकृपाल यादव को 5,09,557 वोट मिले थे, जबकि मीसा भारती को 4,70,236 मत मिले थे।

पाटलिपुत्र 2014 चुनाव परिणाम

लोकसभा चुनाव 2014 में पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से भाजपा के रामकृपाल यादव ने जीत दर्ज की थी। रामकृपाल यादव को 3,83,262 वोट मिले थे, जबकि मीसा भारती को 3,42,940 मत प्राप्त हुए थे। वहीं, इस सीट से जदयू उम्मीदवार रंजन प्रसाद यादव को 97,228 वोट मिले थे, जो तीसरे नंबर पर रहे थे।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article