इलेक्शन

लोकसभा चुनाव के बीच बिहार में छिड़ी नई बहस, BJP ने लालू की आरजेडी और कांग्रेस को दी खुली चुनौती

Bihar Politics: बिहार के डिप्टी सीएम ने लालू यादव की पार्टी राजद और कांग्रेस को खुली चुनौती दी है। तेजस्वी यादव के एक बयान पर पलटवार करते हुए विजय सिन्हा ने कहा है कि वो भ्रष्टाचार और सुशासन पर बहस करें। उन्होंने कहा कि हम राजद, कांग्रेस को चुनौती देते हैं, यदि हिम्मत है तो बहस करें। आपको सारा विवाद समझाते हैं।

Image

भाजपा ने लालू के बेटे पर साधा निशाना।

Photo : Times Now Digital

BJP Slams RJD and Congress: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी चरम पर है, इसी बीच बिहार की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। लालू यादव के बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के एक बयान के बाद भाजपा ने राजद और कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राज्य के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आरजेडी और कांग्रेस पार्टी को बहस के लिए खुली चुनौती दी है। आपको सारा माजरा समझाते हैं।

तेजस्वी यादव के बयान पर छिड़ा सियासी बवाल

राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और सभी राज्य के मुख्यमंत्री हिंदू हैं तो फिर धर्म कैसे खतरे में है? उनके इस बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है। विजय सिन्हा ने कहा कि सनातन की संतान कभी भयभीत नहीं होती। ये तुष्टिकरण करने वाले लोग हैं। इनको लग रहा है सभी आज मां भारती की संतान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर विश्वास कर रही है। हिंदू और मुस्लिम की बात नहीं हो रही है। बात हो रही है भ्रष्टाचार और सुशासन की। ये राजद और कांग्रेस के लोग भ्रष्टाचार और सुशासन पर क्यों नहीं बोलते।

राजद और कांग्रेस को भाजपा ने दी खुली चुनौती

बिहार के डिप्टी सीएम सिन्हा ने कहा, पीएम मोदी बार-बार कर रहे हैं देश से भ्रष्टाचार हटना चाहिए। भ्रष्टाचार सबसे बड़ी महामारी है, जो पूरे विकास की गति को रोक देती है। लेकिन ये लोग कभी जात पर भटकाएंगे, कभी धर्म पर भटकाएंगे। इस तरह का विषय रखेंगे कि नहीं चाहते हुए भी प्रतिक्रिया में लोगों को बोलना पड़े। उन्होंने आगे कहा, सुशासन पर बहस करो। हम राजद, कांग्रेस को चुनौती देते हैं, यदि हिम्मत है तो बहस करें।

उन्होंने कहा कि उनका शासन जहां-जहां रहा, वहां पर सबका साथ, सबका विकास का भाव उनके मन में क्यों नहीं रहा? सभी मां भारती की संतानों ने जो इस धरती पर जन्म लिया है, किसी जाति, धर्म, क्षेत्र भाषा का उसके प्रति ईमानदारी से चिंतन क्यों नहीं किया। तुष्टिकरण की राजनीति नहीं संतुष्टिकरण की राजनीति होगी, इस पर बहस करो। पीएम मोदी के बिहार दौरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का मिथिला की धरती पर स्वागत है। यह मिथिला की धरती मां जानकी की धरती है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article