इलेक्शन

आतंकवाद-तुष्टीकरण कांग्रेस की पहचान, पीएम बोले जय बजरंग बली बोल देना सजा

  • Authored by: ललित राय
  • Updated May 3, 2023, 02:53 PM IST

Narendra Modi Mudbidri Rally: कर्नाटक के मुदबिदरी में पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर आतंकवाद, तुष्टीकरण का जिक्र कर निशाना साधा।

Image

कर्नाटक के मुदबिदरी में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

KEY HIGHLIGHTS
  • कर्नाटक में 10 मई को मतदान
  • 13 मई को आएंगे नतीजे
  • पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Narendra Modi Mudbidri Rally: कर्नाटक में इस दफा कमल खिलेगा या लोगों को साथ कांग्रेस के हाथ होगा। इसका फैसला 13 मई को सबके सामने होगा। 10 मई को मतदान से पहले सभी राजनीतिक दलों के दिग्गज जनता के दिल में जगह बनाने को कोशिश में जुट गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस तो अब बजरंग बली को नहीं छोड़ रही है, इस तरह से सियासी हवा दी तो बुधवार को मुदिबीरी(Karnataka assembly elections 2023) में उन्होंने आतंकवाद के मुद्दे पर कांग्रेस की घेरेबंदी की।

आतंक और तुष्टीकरण का नाम है कांग्रेस

कांग्रेस आतंक के आकाओं को बचाती है, तुष्टिकरण को बढ़ाती है। तुष्टिकरण की यही नीति कांग्रेस की एक मात्र पहचान है। राजस्थान में, कांग्रेस ने एक बम विस्फोट में शामिल अभियुक्तों का बचाव किया। सभी आरोपियों को क्लीन चिट मिल गई है। क्या आप कर्नाटक में कांग्रेस को सत्ता में आने देंगे, क्या आप उन्हें अपने राज्य को बर्बाद करने देंगे?पूरा देश हमारे सैनिकों का सम्मान करता है लेकिन कांग्रेस हमारे सैनिकों का अपमान करती है। आज पूरी दुनिया भारत में लोकतंत्र और विकास को सम्मान दे रही है, लेकिन कांग्रेस उलटे गियर में घूम-घूम कर देश को बदनाम कर रही है और विदेशी धरती पर देश को बदनाम कर रही है।

85 फीसद कमीशन के लिए तैयार बैठी है कांग्रेस

कर्नाटक में आतंक फैलाने की साजिश में गिरफ्तार किए गए लोगों के बचाव में कांग्रेस आई है। इतना ही नहीं उल्टा गियर कांग्रेस ऐसे देशद्रोही लोगों पर दर्ज मुकदमों को वापस ही नहीं लेती बल्कि रिहा भी कर देती है।कांग्रेस अपने दशकों के कुशासन से जन विश्वास खो चुकी है इसलिए झूठे आरोप और झूठी गारंटी... यही कांग्रेस का एकमात्र सहारा बचा है। कांग्रेस आज भी कर्नाटक की हर योजना में 85% कमीशन खाने को तैयार बैठी है।

क्या कर्नाटक में कोई भी गाली संस्कृति को स्वीकार करता है क्या? क्या कर्नाटक गाली देने वाले को माफ कर देता है क्या? जब पोलिंग बूथ में बटन दबाओ तो 'जय बजरंग बली' बोल कर इन्हें सजा दे देना।कांग्रेस-जेडीएस सरकार के दौरान 30 हजार करोड़ रुपये के आस-पास FDI कर्नाटक में आता था। लेकिन हमें मिले तीन साल में ही ये तीन गुना सालाना बढ़ कर 90 हजार करोड़ रुपये हो गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि बीजेपी सरकार की पहली प्राथमिकता कर्नाटक का विकास है।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article