Nagpur Lok Sabha Seat: नागपुर महाराष्ट्र की महत्वपूर्ण लोकसभा सीट है। इसे महाराष्ट्र की उपराजधानी के रूप में भी जाना जाता है। यह जिला मुख्यालय होने के साथ ही विदर्भ का प्रमुख शहर भी। नागपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद जैसी राष्ट्रवादी संघठनों का प्रमुख केंद्र है। 2019 के लोकसभा चुनावों में निर्वाचन क्षेत्र एक कड़ाचुनावी मुकाबला हुआ था। इस सीट का खास राजनीतिक महत्व है। इसे नितिन गडकरी का गढ़ माना जाता है। अमूमन यहां बीजेपी, कांग्रेस के बीच मुकाबला रहता है। कई और पार्टियां भी यहां ताल ठोक रही हैं। भले ही नागपुर संघ का गढ़ है, लेकिन यहां पर अभी तक लोकसभा चुनाव में भाजपा को सिर्फ तीन बार ही जीत मिली है।
पिछले दो लोकसभा चुनावों से भाजपा यहां पर जीत रही है और गडकरी ने ही दोनों बार जीत का परचम लहराया। उसके पहले यहां पर कांग्रेस का राज हुआ करता था। 1996 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर बनवारी लाल पुरोहित ने नागपुर से जीत हासिल की थी। उसके बाद लगातार चार चुनाव में भाजपा की कांग्रेस के हाथों बुरी हार हुई थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने यहां से नितिन गडकरी को मैदान में उतारा था। नागपुर नितिन गडकरी गृह जिला भी है। नितिन गडकरी ने कांग्रेस के दिग्गज नेता विलास मुत्तेमवार को 284828 वोटों से पराजित किया। गडकरी को 587767 वोट मिले थे। 2019 के चुनाव बीजेपी ने यहां से एक बार नितिन गडकरी को टिकट दिया और उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार नानाभाई फाल्गुन राव पटोले को मात देते हुए जीत हासिल की थी। लोकसभा चुनाव-2024 में एक बार फिर नितिन गडकरी का मुकाबला इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार विकास ठाकरे से है।
