Munger Lok Sabha Chunav Parinam 2024 Live: बिहार की मुंगेर लोकसभा सीट से जदयू उम्मीदवार ललन सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 80 हजार से अधिक वोटों से राजद उम्मीदवार अनीता देवी को हराया है। ललन सिंह को 550146 वोट मिले, जबकि अनीता देवी को 469276 मत प्राप्त हुए।मुंगेर लोकसभा सीट (Munger Lok Sabha Seat) पर चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग हुई थी। ललन सिंह जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं और जदयू के दिग्गज नेताओं की लिस्ट में ऊपर गिने जाते हैं। वहीं, अनीता देवी बिहार के बाहुबली अशोक महतो की पत्नी हैं। अशोक महतो ने जेल से निकलने के बाद हाल ही में अनीता देवी से शादी की, जिसके बाद राजद ने उन्हें टिकट दिया।
मुंगेर चुनाव परिणाम लाइव अपडेट (Lalan Singh vs Anita Devi who will win in Munger)
- मुंगेर से जदयू उम्मीदवार ललन सिंह जीते।
- जदयू उम्मीदवार ललन सिंह राजद उम्मीदवार अनीता देवी से 57912 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- मुंगेर सीट पर जदयू नेता ललन सिंह 51,574 वोट से आगे चल रहे हैं।
- मुंगेर में जेडीयू नेता ललन सिंह फिर आगे हुए, मतगणना लगभग ढाई घंटे से चल रही है।
- मुंगेर में जेडीयू के ललन सिंह पिछड़े
- मुंगेर लोकसभा सीट पर ललन सिंह का मुकाबला अनीता देवी से है।
- लोकसभा सीट के लिए मतगणना शुरू
- मुंगेर में सातवें चौथे चरण में 13 मई को मतदान हुआ था।
- सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी।
मुंगेर लोकसभा सीट से उम्मीदवारों के नाम
- राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह- जदयू
- अनीता देवी- राजद
- कुमार नवनीत हिमांशु- बसपा
- रविन्द्र मंडल- एसयूसीआई
- कुलदीप यादव- हिंदपीपीपी(डी)
- ए. के. सिंह 'अशोक'- निर्दलीय
- आदित्य सिंह मधुकर- निर्दलीय
- नीतीश कुमार- निर्दलीय
- पंकज कुमार- निर्दलीय
- प्रवल कुमार- निर्दलीय
- प्रियदर्शी पीयूष- निर्दलीय
- शंकर प्रसाद बिंद- निर्दलीय
मुंगेर 2019 चुनाव परिणाम
मुंगेर लोकसभा सीट से 2019 में जदयू के उम्मीदवार ललन सिंह को जीत मिली थी। ललन सिंह को 5,28,762 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी नीलम देवी को 3,60,825 मत प्राप्त हुए थे। तीसरे नंबर पर अमरजीत पटेल रहे थे, जिन्हें 18,646 वोट मिले थे।
मुंगेर 2014 चुनाव परिणाम
मुंगेर लोकसभा सीट से 2014 में लोजपा की उम्मीदवर वीणा देवी को जीत मिली थी। वीणा देवी को 3,52,911 वोट मिले थे, जबकि उनके विरोधी उम्मीदवार ललन सिंह को 2,43,827 वोट मिले थे। वहीं, राजद से प्रगति मेहता को 1,82,971 वोट मिले थे, जो तीसरे नंबर पर रहे थे।
