इलेक्शन

मुरादाबाद: हो गया साफ... एसटी हसन नहीं लड़ेंगे चुनाव, रुचि वीरा ही होंगी सपा प्रत्याशी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 27, 2024, 04:47 PM IST

Moradabad Lok Sabha Election: मुरादबाद के जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह का कहना है कि हमारी ओर से डॉ. एसटी हसन की ओर से दाखिल किए गए फॉर्म को रद्द कर दिया गया। इसके बाद समाजवादी पार्टी की ओर से रुचि वीरा ने नया फॉर्म दाखिल किया है। बता दें, पहले एसटी हसन मुरादाबाद से सपा उम्मीदवार थे।

Image

रुचि वीरा होंगी मुरादाबाद से सपा उम्मीदवार

Photo : Twitter

Moradabad Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद सीट पर मची कंफ्यूजन आखिरकार खत्म हो गई है। इस सीट से रुचि वीरा ही समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार होंगी। जबकि एसटी हसन का नामांकन रद्द कर दिया गया है। सपा की ओर से मुरादाबाद से उम्मीदवार के नाम पर खींचतान ऐसे समय पर हुई, जब आज ही नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख थी।

मुरादबाद के जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह का कहना है कि हमारी ओर से डॉ. एसटी हसन की ओर से दाखिल किए गए फॉर्म को रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा, रुचि वीरा ने नया फॉर्म दाखिल किया है, वह पार्टी की ओर से अधिकृत उम्मीदवार होंगी। माना जा रहा है कि दिग्गज नेता आमज खान के कड़े विरोध के कारण सपा ने अंतिम समय में अपना फैसला बदला और एसटी हसन का टिकट काट कर रुचि वीरा को टिकट दे दिया।

पहले एसटी हसन को मिला था टिकट

बता दें, समाजवादी पार्टी की ओर से पहले मुरादाबाद से वर्तमान सांसद एसटी हसन को टिकट दिया गया था। उन्होंने अपना नामांकन भी भर दिया। इसके बाद सपा ने मुरादाबाद में एसटी हसन का टिकट काटते हुए रुचि वीरा को टिकट दे दिया, जिसके बाद इस सीट को लेकर विवाद खड़ा हो गया। एसटी हसन खान के समर्थकों ने इस फैसले का विरोध किया। हालांकि, अब फाइनल हो गया है कि रुचि वीरा ही इस सीट पर सपा की अधिकृत उम्मीदवार होंगी। रुचि वीरा को आजम खान खेमे का नेता माना जाता है और कहा जाता है कि आजम खान के कहने पर ही रुचि वीरा को टिकट दिया गया है।

हम अखिलेश की विचारधारा के साथ - एसटी हसन

एक चैनल से बातचीत में एसटी हसन ने दबी जुबान में नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा, जब एक बार टिकट दे चुक थे तो टिकट काटने का कोई कारण तो नहीं था, उन्होंने कहा, यह अखिलेश यादव बेहतर बता पाएंगे कि उन्होंने टिकट क्यों काटा। हालांकि, उन्होंने कहा, टिकट होना या न होना एसटी हसन की शख्सियत को खत्म नहीं कर देता। जो विचारधारा मुलायम सिंह यादव जी की थी, वही अखिलेश यादव जी की है और वही एसटी हसन की है। हम उसी के साथ हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article