| पार्टी | उम्मीदवार | रुझान |
| बीजेपी | चंद्रभानु प्रसाद | जीत |
| सपा | अजीत प्रसाद | हार |
| आजाद समाज पार्टी | संतोष कुमार |
-10वें राउंड के बाद बीजेपी को 28 हजार वोटों की बढ़त हासिल हो गई है।
बीजेपी को 22 हजार वोटों की बढ़त
मिल्कीपुर में आठ राउंड के बाद बीजेपी 22000 से ज्यादा वोटों से आगे है। चंद्रभानु प्रसाद लगातार सपा उम्मीदवार पर बढ़त बनाए हुए हैं।
-छठे राउंड के बाद बीजेपी उम्मीदवार आगे

छठे राउंड के बाद स्थिति
पांचवां राउंड
बीजेपी 14965 से आगे
चंद्रभानु पासवान- 27115 वोट
अजीत प्रसाद - 12850 वोट
दूसरा राउंड
चंद्रभानु प्रसाद पासवान - 10883 (+ 6217) वोट
अजीत प्रसाद - 4666 ( -6217) वोट
संतोष कुमार - 354 ( -10529) वोट
चंद्रभानु प्रसाद पासवान ने किए राम मंदिर में दर्शन
यूपी डिप्टी-सीएम ब्रजेश ने कहा कि बीजेपी दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के साथ-साथ मिल्कीपुर में भी जीतेगी।
वोटों की गिनती से पहले जीआईसी इंटर कॉलेज अयोध्या में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम हैं। यहां मतोंं की गिनती शुरू हो गई है।
10 उम्मीदवार मैदान में
उपचुनाव में मिल्कीपुर सीट पर 10 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी ने चुनाव से दूरी बनाई। अलबत्ता कांग्रेस ने सपा को समर्थन दिया है। इस चुनाव में भाजपा ने चंद्रभानु प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि उनके मुकाबले समाजवादी पार्टी ने सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को मौका दिया है। इस उप चुनाव में भाजपा ने सपा पर परिवारवाद का आरोप लगाकर राष्ट्रवाद का नारा दिया है।
लोकसभा चुनाव में बीजेपी को लगा झटका
नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व वाली आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने भी मिल्कीपुर में अपना उम्मीदवार उतारा है। जानकारों का कहना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा के अवधेश प्रसाद की फैजाबाद (अयोध्या) पर जीत को भाजपा के लिए झटके के रूप में देखा गया और इस हार से उबरने के लिए पार्टी उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए पूरा दमखम लगा रही है। ऐसे में यहां एक तरह से सीएम योगी आदित्यनाथ की भी अग्निपरीक्षा है जिन्होंने इससे पहले यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में पार्टी को एकतरफ जीत दिलाई थी।
मुकाबला भाजपा-सपा के बीच
अनुसूचित जाति (एससी) के लिए सुरक्षित इस सीट पर मतदाताओं ने मैदान में 10 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर दिया है। हालांकि, मुख्य मुकाबला समाजवादी पार्टी के अजीत प्रसाद और भारतीय जनता पार्टी के चंद्रभानु पासवान के बीच माना जा रहा है। मिल्कीपुर विधानसभा सीट, अवधेश प्रसाद के पिछले साल लोकसभा चुनाव में अयोध्या सीट से निर्वाचित होने के बाद विधानसभा से इस्तीफा देने की वजह से रिक्त हुई है।
