इलेक्शन

हमारे कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथ से भगाया गया, बीजेपी ने किया चुनाव प्रभावित...अवधेश प्रसाद ने लगाई आरोपों की झड़ी

अवधेश प्रसाद ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने लगातार दबाव डालकर चुनाव को प्रभावित किया है। आज जब मतदान हो रहा है तो हमारे कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथों से भगाया जा रहा है।

Image

अवधेश प्रसाद के आरोप

Photo : ANI

Milkipur Bypoll: समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने मिल्कीपुर उपचुनाव में मतदान के दौरान भारतीय जनता पार्टी और यूपी सरकार पर चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया। अवधेश प्रसाद ने कहा, पूजा-अर्चना करना मेरी आस्था का विषय है। यह हमेशा से मेरे जीवन का हिस्सा रहा है। मिल्कीपुर में आज उपचुनाव हो रहा है। बीजेपी ने लगातार यहां चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की है। आज चुनाव हो रहा है। मिल्कीपुर का चुनाव मर्यादा पुरुषोत्तम राम की धरती अयोध्या के जनपद मिल्कीपुर का चुनाव है जो मेरा संसदीय क्षेत्र है। मैं देवतुल्य मतदाताओं का आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने मुझे अयोध्या का सांसद बनाया और देश-दुनिया में मेरा सम्मान बढ़ाया।

कहा- हमारे कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथ से भगाया गया

अवधेश प्रसाद ने आरोप लगाते हुए कहा, बहुत अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि भाजपा की सरकार ने लगातार दबाव डालकर चुनाव को प्रभावित किया। आज जब मतदान हो रहा है तो मुझे सूचना मिल रही है कि हमारे (समाजवादी पार्टी) कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथों से भगाया जा रहा है। हमारे कम से कम 5 कार्यकर्ताओं को बंद कर दिया गया है। भीमराव अंबेडकर के संविधान को चकनाचूर किया जा रहा है और सभी आचार संहिताओं का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article