इलेक्शन

Mathura Lok Sabha Chunav Parinam: मथुरा से हेमा मालिनी ने लगाई जीत की हैट्रिक, कांग्रेस को 293407 वोटों से हराया

Mathura Lok Sabha Chunav 2024 Parinam: मथुरा सीट पर वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी हेमा मालिनी ने कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश कुमार को 293407 वोटों से हरा दिया है।

Image

मथुरा लोकसभा सीट रिजल्ट ताजा अपडेट

Mathura Lok Sabha Chunav 2024 Parinam: उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट पर मतदाताओं ने तीसरी बार हेमा मालिनी को सांसद बनाकर संसद भेज दिया है। इस सीट पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग हुई। आज इस सीट के लिए हुई मतगणना में बीजेपी प्रत्याशी हेमा मालिनी को कुल 510064 वोट प्राप्त हुए। वहीं, कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मुकेश कुमार धनगर को 216657 वोट मिले। दोनों प्रत्याशियों के बीच हार-जीत का अंतर 293407 रहा। वहीं, बसपा के सुरेश सिंह 188417 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे।

पिछले लोकसभा चुनाव में यहां से बीजेपी की हेमा मालिनी को जीत मिली थी। इस बार के यहां से 15 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमां रहे हैं। लेकिन मथुरा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है। जहां बीजेपी ने फिर से हेमा मालिनी को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने मुकेश धनगर और बसपा ने सुरेश सिंह को मैदान में उतारा है। आज पता चलेगा कि हेमा मालिनी मथुरा सीट से जीत की हैट्रिक लगाने में कामयाब होगी या किसी अन्य उम्मीदवार की सिर पर जीत का ताज सजेगा। आइए जानते हैं कि मतगणना में मथुरा लोकसभा सीट के ताजा अपडेट क्या हैं-

मथुरा सीट पर कौन थे उम्मीदवार

  1. हेमा मालिनी - बीजेपी
  2. मुकेश धनगर- कांग्रेस
  3. सुरेश सिंह - बसपा
  4. जगदीश प्रसाद कौशिक, राष्ट्रीय समता विकास पार्टी प्रत्याशी
  5. सुरेशचंद बघेल, राष्ट्रीय सोशित समाज पार्टी प्रत्याशी
  6. क्षत्रपाल सिंह, बहुजन मुक्ति पार्टी प्रत्याशी
  7. योगेश तालान - निर्दलीय
  8. भानू प्रताप सिंह - निर्दलीय
  9. डॉ. रश्मि यादव - निर्दलीय
  10. कमल कांत शर्मा - - निर्दलीय
  11. मोनी फलहारी बापू - निर्दलीय
  12. प्रवेशानंद पुरी - निर्दलीय
  13. राकेश कुमार - निर्दलीय
  14. रवि वर्मा - निर्दलीय
  15. शिखा शर्मा - निर्दलीय

लोकसभा चुनाव 2019 में कैसा था रिजल्ट

पिछले लोकसभा चुनाव में मथुरा सीट से भाजपा ने फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी को उम्मीदवार बनाया था। जिन्हें 6 लाख, 71 हजार, 293 वोट मिले थे। वहीं राष्ट्रीय लोकदल के कुंवर नरेंद्र सिंह को 3 लाख, 77 हजार, 822 वोट मिले थे। हेमा मालिनी ने उन्हें 2 लाख, 93 हजार, 471 वोटों से मात दी थी। कांग्रेस के उम्मीदवार महेश पाठक इस चुनाव में तीसरे स्थान पर थे। जिन्हें 28 हजार, 84 वोट मिले थे।

लोकसभा चुनाव 2014 में कैसा था रिजल्ट

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के समय बीजेपी ने मथुरा सीट से हेमा मालिनी को टिकट दिया था। हेमा मालिनी 50 फीसदी से अधिक वोट पाकर यहां से जीती थीं। वहीं आरएलडी के जयंत चौधरी को 2 लाख, 43 हजार, 890 वोट मिले थे। बसपा के पं. योगेश कुमार द्विवेदी ने 1 लाख, 73 हजार 572 वोट हासिल किए थे।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article