इलेक्शन

Howrah Lok Sabha: 'हावड़ा लोकसभा सीट' ऐसा क्या हुआ कि इस सीट के लिए ममता बनर्जी ने अपने भाई से तोड़ लिया नाता

Howrah Lok Sabha Seat 2024: हावड़ा लोकसभा सीट से प्रसून बनर्जी को उम्मीदवार बनाने के TMC के फैसले का विरोध करने के बाद ममता बनर्जी ने अपने छोटे भाई बाबुन बनर्जी से रिश्ता तोड़ दिया था।

Image

तृणमूल उम्मीदवार पूर्व फुटबॉलर प्रसून बनर्जी बराबर जीत रहे हैं

Howrah Lok Sabha Seat 2024: पश्चिम बंगाल की हावड़ा लोकसभा सीट (Howrah Lok Sabha Seat) की बात करें तो वहां प्रसून बनर्जी को उम्मीदवार बनाने के तृणमूल कांग्रेस के फैसले का विरोध करने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी न अपने छोटे भाई स्वपन बनर्जी (Swapan Banerjee) से नाता तोड़ने का फैसला किया था।

स्वपन बनर्जी ने कहा था, 'हावड़ा लोकसभा सीट से उम्मीदवार के चयन से मैं खुश नहीं हूं, प्रसून बनर्जी सही विकल्प नहीं हैं, कई सक्षम उम्मीदवारों की अनदेखी की गई'

उस वक्त ममता बनर्जी ने कहा था- 'जैसे-जैसे लोगों की उम्र बढ़ती है, उनका लालच भी बढ़ता है, हमारे परिवार में कुल 32 लोग हैं. मैं उन्हें अपने परिवार का सदस्य नहीं मानती और आज के बाद कोई भी उन्हें मेरे भाई के रूप में पेश नहीं करेगा वहीं मैंने उनसे अपना रिश्ता तोड़ने का पूरी तरह से फैसला कर लिया है' गौर हो कि हावड़ा से टीएमसी प्रत्याशी प्रसून बनर्जी अर्जुन पुरस्कार विजेता हैं।

तृणमूल उम्मीदवार पूर्व फुटबॉलर प्रसून बनर्जी बराबर जीत रहे हैं

पश्चिम बंगाल के हावड़ा लोकसभा क्षेत्र से तृणमूल उम्मीदवार पूर्व फुटबॉलर प्रसून बनर्जी बराबर जीत रहे हैं, 2009 में अंबिका बनर्जी के तृणमूल के टिकट पर चुनाव जीतने के बाद प्रसून बनर्जी 2013 का उपचुनाव, 2014 और 2019 का आम चुनाव जीत चुके हैं।

बीजेपी ने हावड़ा नगर निगम के पूर्व मेयर डॉ रथीन चक्रवर्ती को मैदान में उतारा

वहीं हावड़ा लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी ने हावड़ा नगर निगम के पूर्व मेयर डॉ रथीन चक्रवर्ती को मैदान में उतारा है वहीं माकपा ने एडवोकेट सब्यसाची चटर्जी को टिकट दिया था, पश्चिम बंगाल में कुल 42 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें से एक है हावड़ा संसदीय सीट...

साल 2014 और 2029 में जीते AITC पार्टी प्रत्याशी

हावड़ा लोकसभा सीट पर साल 2014 में हुए आम चुनाव के दौरान AITC पार्टी के प्रत्याशी प्रसून बनर्जी ने करीब 488455 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी वहीं साल 2019 के लोकसभा चुनाव में हावड़ा लोकसभा सीट पर जनता ने टीएमसी प्रत्याशी प्रसून बनर्जी को दोबारा से करीब 576709 वोट देकर जिताया था।

हावड़ा, हुगली नदी के तट पर स्थित

हावड़ा, हुगली नदी के तट पर स्थित है, कोलकाता के बिल्कुल करीब इस लोकसभा क्षेत्र में 25 फीसदी से अधिक गैर बांग्लाभाषी मतदाता बताये जाते हैं,लगभग 84 फीसदी लोग साक्षर है जिसमें पुरुष लगभग 51.73 फीसदी और महिलाएं 48.26 फीसदी हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article