Maithili Thakur Joins BJP: लोक गायिका मैथिली ठाकुर मंगलवार (14 अक्टूबर) को बीजेपी में शामिल हो सकती हैं। उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। मैथिली को दरंभागा के अलीनगर से सीट दिया जा सकती है।
कुछ दिनों पहले मैथिली ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और संगठन महासचिव विनोद तावड़े से मुलाकात की थी, जिसके बाद उनके पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थीं।
बिहार के विकास में देना चाहती हूं योगदान: मैथिली
बीजेपी में शामिल होने के बाद मैथिली ने कहा,"मैं प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बहुत प्रभावित हूं। उनसे प्रेरणा लेते हुए मैं उनका समर्थन करने के लिए यहां हूं। मेरा मानना नहीं है कि किसी राजनीतिक दल में शामिल होने से आप राजनेता बन जाते हैं; मैं यहां समाज की सेवा करने और उनकी विचारधारा को प्रत्येक व्यक्ति तक ले जाने के लिए हूं।"
उन्होंने आगे कहा कि मैं मिथिला की बेटी हूं, मेरी आत्मा मिथिला में बसती है। पार्टी को पता चल जाएगा कि उनके मन में मेरे लिए क्या है; मैं यहां सिर्फ उनका समर्थन करने के लिए हूं। पार्टी जो आदेश देगी, मैं वही करूंगी।
माता-पिता है म्यूजिशियन
25 वर्षीय लोक गायिका मैथिली दरभंगा की रहने वाली हैं। उनके पिता रमेश ठाकुर और मां भारती ठाकुर मैथिली म्यूजिशियन हैं। उनके दोनों भाई भी मैथिली के साथ म्यूजिक कॉन्सर्ट में नजर आते हैं।
