इलेक्शन

Maharashtra and Gujarat Assembly Bypolls 2026: गुजरात-महाराष्ट्र की 3 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, बारामती सीट से कौन लड़ रहा चुनाव?

Maharashtra and Gujarat Assembly Bypolls 2026: महाराष्ट्र और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र की बारामती सीट अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई, जहां से उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार मैदान में हैं और उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है, क्योंकि प्रमुख विपक्षी दलों ने उम्मीदवार नहीं उतारा। वहीं राहुरी सीट पर भाजपा के अक्षय कर्डिले और महाविकास आघाड़ी समर्थित उम्मीदवार के बीच सीधा मुकाबला है।

Image

महाराष्ट्र-गुजरात के इन तीन सीटों पर हो रहे उपचुनाव। AI IMAGE

Maharashtra and Gujarat Assembly Bypolls 2026: गुजरात और महाराष्ट्र की कुल तीन विधानसभा सीटों पर आज उपचुनावों को लेकर वोटिंग हो रही है। इन सभी उपचुनावों के नतीजे 4 मई को आएंगे। बता दें कि आज बंगाल और तमिलनाडु में भी चुनाव है।

कहां-कहां हो रही वोटिंग?

महाराष्ट्र के बारामती (Baramati) और राहुरी (Rahuri) विधानसभा सीट वोटिंग होनी है। इसके अलावा गुजरात की उमरेठ विधानसभा सीट पर वोटिंग हो रही है।

बात करें तीनों राज्यों में मतदान प्रतिशत की तो सुबह 11 बजे तक आए शुरुआती आंकड़ों में मतदाताओं की भागीदारी मध्यम स्तर की रही है। चुनाव आयोग के अनुसार, गुजरात की उमरेठ सीट पर अब तक 25.65% मतदान दर्ज किया गया है। वहीं महाराष्ट्र की बारामती सीट पर 20.55% और राहुरी सीट पर 18.22% वोटिंग हुई है।

अजित पवार के निधन के बाद बारामती सीट हुई थी खाली

महाराष्‍ट्र की बारामती विधानसभा सीट एनसीपी प्रमुख और पूर्व उपमुख्‍यमंत्री अजित पवार के प्‍लेन क्रैश दुर्घटना में निधन के बाद खाली हो गई है। जिसके चलते यहां पर उपचुनाव हो रहा है। इस सीट से महाराष्‍ट्र की उपमुख्‍यमंत्री सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) चुनाव मैदान में हैं। दिवंगत पति अजित पवार की सीट से उपचुनाव लड़ रही सुनेत्रा पवार की जीत पक्‍की मानी जा रही है।

सुनेत्रा पवार के निर्विरोध चुनाव जीतने की उम्मीद

सुनेत्रा पवार के खिलाफ विपक्षी महायुति गठबंधन में शामिल उद्वव ठाकरे की शिवसेना यूटीबी, शरद पवार की एनसीपी ने उम्‍मीदवार नहीं उतारा है। वहीं कांग्रेस ने सुनेत्रा के खिलाफ जो उम्‍मीदवार उतारा था उसकी उम्‍मीदवारी भी वापस ले ली। । तीनों विपक्षी पार्टियों ने दिवंगत अजित पवार के सम्‍मान में ये उपचुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने सुबह-सुबह बारामती के गंगूबाई कांटे जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय में स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

वहीं, भाजपा विधायक शिवाजीराव कर्डिले के निधन के बाद महाराष्‍ट्र की राहुरी विधानसभा सीट खाली हो गई थी। इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा के अक्षय कर्डिले (दिवंगत विधायक के बेटे) और महाविकास आघाड़ी की ओर से एनसीपी (शरद पवार गुट) के गोविंद मोकाटे के बीच माना है।

गुजरात की उमरेठ विधानसभा सीट पर उपचुनाव का कारण भाजपा विधायक गोविंदभाई परमार का मार्च 2026 में निधन है। उनके निधन के बाद सीट रिक्त हो गई, जिसके चलते निर्वाचन आयोग ने यहां उपचुनाव की घोषणा की। यह उपचुनाव स्थानीय स्तर पर काफी अहम माना जा रहा है, जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों के लिए यह मुकाबला प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article