एजुकेशन

यूपी कोऑपरेटिव बैंक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, जानें कब है परीक्षा

UPCISB ने UP Cooperative Bank में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

यूपी कोऑपरेटिव बैंक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

UP Cooperative Bank Various Post Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव इंस्टीट्यूशनल सर्विस बोर्ड (UPCISB) ने UP Cooperative Bank में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 17 सितंबर से 21 सितंबर 2026 के बीच किया जाएगा।

उम्मीदवार अपने एन्रोलमेंट नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या जन्म तिथि की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करके एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी और 15 मई 2026 को समाप्त हो गई थी। इसके बाद से परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी होने का इंतजार हो रहा था।

कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले UPCISB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद वेबसाइट के Latest News या Notice सेक्शन में जाएं। यहां UP Cooperative Bank Various Post Admit Card 2026 से संबंधित नोटिस या लिंक मिलेगा, यहां क्लिक करें। उम्मीदवार इसमें अपने पद के अनुसार परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और जरूरी निर्देश देख सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट भी सुरक्षित रख लें।

तारीखों पर एक नजर

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 25 अप्रैल 2026 से हुई थी। आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तारीख 15 मई 2026 थी। अब भर्ती परीक्षा 17 से 21 सितंबर 2026 के बीच आयोजित होगी। एडमिट कार्ड 15 सितंबर 2026 को जारी किया गया है।

आवेदन शुल्क और आयु सीमा

सामान्य और OBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया था। SC और ST उम्मीदवारों को 250 रुपये का भुगतान करना था, जबकि PH उम्मीदवारों के लिए शुल्क नहीं था।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन आनलाइन लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू, स्किल/ प्रोफिशिएंसी टेस्ट, मेडिकल एग्जामिनेशन और डॉक्यूमेंट वेरीफिशन के आधार पर किया जाएगा। हालांकि, सभी पदों के लिए हर चरण लागू होगा या नहीं, यह संबंधित पद की भर्ती प्रक्रिया के अनुसार होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article