इलेक्शन

क्या पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? इंडी गठबंधन ने दे दिया डिप्टी PM पद का ऑफर

Lok Sabha Elections Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम अभी पूरी तरह से नहीं आए हैं, लेकिन छोटे दलों को अपने खेमे में मिलाने की बड़ी पार्टियों ने कवायद शुरू कर दी है। इस बीच, इंडी गठबंधन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत की है और उन्हें एक बड़ा पद ऑफर किया है।

Image

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

Photo : Times Now Digital

Lok Sabha Elections Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम अभी पूरी तरह से नहीं आए हैं, लेकिन छोटे दलों को अपने खेमे में मिलाने की बड़ी पार्टियों ने कवायद शुरू कर दी है। रुझानों में भाजपा बहुमत से पिछड़ गई है और इंडी गठबंधन ने उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया है और अब पुराने सहयोगी नीतीश कुमार का दरवाजा खटखटाया जा रहा है।

नीतीश कुमार को दिया बड़ा ऑफर

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इंडी गठबंधन लगातार नीतीश कुमार के साथ संपर्क बनाने हुए है। राजनीति के भीष्म कहे जाने वाले शरद पवार (Sharad Pawar) ने तो नीतीश कुमार से फोन पर बात भी कर ली है। अब ऐसा कहा जा रहा है कि इंडी गठबंधन केंद्र में सरकार बनाने की तमाम संभावनाओं को टटोल रहा है। ऐसे में नीतीश कुमार की घरवापसी कराने की पुरजोर कोशिशें हो रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक, इंडी गठबंधन ने नीतीश कुमार ने उप प्रधानमंत्री का पद ऑफर किया है। कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार अगर इंडी गठबंधन में शामिल हो गए तो विपक्षी गठबंधन और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगा और केंद्र में सरकार बनाने की संभावनाएं भी बढ़ जाएंगी।

भाजपा नेता से नहीं मिले नीतीश

सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार से मिलने के लिए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, लेकिन नीतीश कुमार ने उनसे मुलाकात नहीं की। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में कयासों का बाजार गर्म हो गया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article