इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत ये नेता करेंगे लोकसभा चुनाव का प्रचार

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है पार्टी ने उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई नेताओं को कमान सौंपा है।

Image

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारको की सूची की जारी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, डीके शिवकुमार, दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट समेत कई नेताओं को कमान सौंपा है।

Congess

Congess

कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 17 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

यूपी में कांग्रेस और सपा का गठबंधन है, कांग्रेस को इस गठबंधन के तहत यूपी की 17 सीट मिली हैं। कांग्रेस रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी, देवरिया में चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस ने अपनी कुछ सीटों पर उम्मीदवारों की भी घोषणा कर दी है वहीं इसी बीच कांग्रेस ने यूपी के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी है, जिसमें यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस विधायक अराधना मिश्रा मोना, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व सीएम हरीश रावत, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी, कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, पूर्व सांसद राज बब्बर, इमरान मसूद, सुप्रिया श्रीनेत, अलका लांबा सहित 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article