इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: 'रसोई गैस सिलेंडर की कीमत पहुंच जाएगी दो हजार रुपये तक...' ममता बनर्जी ने किया दावा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 29, 2024, 05:34 PM IST

Lok Sabha Chunav: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने दावा किया है कि अगर भारतीय जनता पार्टी केंद्र की सत्ता में फिर से लौटी तो रसोई गैस सिलेंडर की कीमत दो हजार रुपये तक पहुंच जाएगी। लोकसभा चुनाव से पहले सभी सियासी पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंकने में जुट गई हैं। आपको ममता के बयान के मायने समझाते हैं।

Image

ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना।

Photo : Times Now Digital

Mamata Banerjee Slams BJP: जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ती जा रही है। अलग-अलग पार्टियां और उनके नेता चुनावी संग्राम में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए तमाम दावे कर रहे हैं। भाजपा ने आगामी चुनाव के लिए 370 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है और NDA के लिए 400 से अधिक सीटों पर जीत का टारगेट सेट किया गया है। इस बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने बड़ा दावा करते हुए ये कहा है कि यदि भाजपा केंद्र की सत्ता में लौटी तो रसोई गैस सिलेंडर की कीमत दो हजार रुपये तक पहुंच जाएगी।

ममता का दावा- यदि भाजपा केंद्र की सत्ता में वापस लौटी तो...

सीएम ममता बनर्जी ने दावा किया कि यदि भाजपा केंद्र की सत्ता में वापस लौटी तो सरकार प्रत्येक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाकर दो हजार रुपये तक कर देगी। बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले में एक सरकारी कार्यक्रम में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनाव जीतती है, तो वे रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाकर 1,500 रुपये या 2,000 रुपये तक कर सकते हैं। ऐसा होने पर हमें आग जलाने के लिए लकड़ी इकट्ठा करने की पुरानी प्रथा को अपनाना होगा।'

चुनाव में ममता का ये मुद्दा कितना कारगर साबित होगा?

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग कभी भी कर सकता है। इससे पहले सभी पार्टियां अलग-अलग मुद्दों पर जोर दे रही हैं। ममता बनर्जी ने गैस सिलेंडर और महंगाई के मुद्दे को तूल देने की कोशिश की है। राहुल गांधी भी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दों को लगातार उठा रहे हैं, हालांकि इसका प्रभार देश के वोटरों पर कितना पड़ता है, इस सवाल का जवाब चुनाव के बाद ही मिल सकेगा।

संदेशखाली विवाद पर कुछ नहीं बोलीं ममता दीदी

ममता बनर्जी ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को अप्रैल के अंत तक आवास योजना के तहत मकानों का निर्माण पूरा करने की चेतावनी दी और दावा किया कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो उनकी सरकार मई से इनका निर्माण शुरू कर देगी। बनर्जी ने संदेशखालि इलाके में महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के मामले में आरोपी पार्टी नेता शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर कुछ नहीं कहा। शेख को बृहस्पतिवार तड़के गिरफ्तार किया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article