इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र के सोलापुर और कराड में गरजे पीएम मोदी, पढ़ें प्रधानमंत्री के संबोधन की 10 बड़ी बातें

Lok Sabha Chunav: पीएम मोदी ने मोदी महाराष्ट्र के सोलापुर से विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन सत्ता में आया तो ‘एक साल, एक पीएम' के फार्मूले पर काम करेगा। महाराष्ट्र के कराड में मोदी ने कहा कि जब मैं 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रहा हूं, तो इससे कांग्रेस असहज हो जाती है।

Image

महाराष्ट्र में पीएम मोदी ने कांग्रेस को जमकर कोसा।

Photo : Twitter

PM Modi in Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) एक-एक साल के लिए अपने नेताओं को प्रधानमंत्री पद देना चाहता है। साथ ही उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या वे ऐसे विचार का समर्थन करते हैं? एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'इस बात को लेकर बड़ी जंग चल रही है कि ‘इंडी’ गठबंधन का नेता कौन होगा। क्या आप इतने बड़े देश को किसी ऐसे व्यक्ति को सौंप सकते हैं जिसका चेहरा आपको पता न हो ?' प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी के नेता ‘इंडिया’ गठबंधन को अक्सर ‘इंडी’ कहते हैं।

'पांच साल के कार्यकाल में एक साल, एक पीएम फॉर्मूला'

मोदी ने दावा किया कि अगर ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आता है तो यह अपने पांच साल के कार्यकाल में ‘एक साल, एक पीएम’ फॉर्मूले के साथ काम करेगा। उन्होंने कहा, 'ये लोग सत्ता हथियाने के लिए देश को बांट रहे हैं। अब एक नया फॉर्मूला लाया गया है, जो पांच साल में पांच प्रधानमंत्रियों का है। हर साल एक प्रधानमंत्री।'

पीएम मोदी ने पूछा- इंडिया गठबंधन का नेता कौन होगा?

उन्होंने कहा, 'आपने पिछले 10 सालों में मोदी के हर पहलू को देखा है, लेकिन इस बात को लेकर युद्ध चल रहा है कि इंडिया गठबंधन का नेता कौन होगा।' मोदी ने कहा कि पिछले 10 सालों में उनकी सरकार ने ‘सच्चे’ सामाजिक न्याय पर जोर दिया है।

आरक्षण के मुद्दे पर क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?

पीएम मोदी ने कहा, 'पिछड़े वर्गों के अधिकारों को छीने बिना, हमने सामान्य वर्गों के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण दिया।' प्रधानमंत्री ने कहा, 'हमने सामान्य वर्ग के गरीब लोगों को न्याय प्रदान करने के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण दिया और देश के दलित नेताओं ने इसका सकारात्मक स्वागत किया। हमने एक वर्ग के अधिकारों को दूसरे वर्ग के लिए नहीं छीना।'

सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने पर प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने का हमारा विचार और तरीका समाज में विभाजन पैदा नहीं करता है। मोदी ने कहा, 'इंडी गठबंधन के नेता रोज मोदी को गाली देते हैं क्योंकि उनके पास देश के विकास के बारे में बोलने के लिए कुछ नहीं है।'

25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया- मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने देश के 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर पहुंचाया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान को कश्मीर में लागू नहीं होने दिया।

'कांग्रेस ने संविधान को कश्मीर में लागू नहीं होने दिया'

‘इंडी’ गठबंधन के नेता मोदी को रोज अपशब्द कहते हैं, उनके पास देश के विकास के बारे में कहने के लिए कुछ नहीं है। कांग्रेस ने बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान को कश्मीर में लागू नहीं होने दिया।

"वन रैंक वन पेंशन" को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

महाराष्ट्र के कराड में रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने 40 वर्ष तक सैनिकों के परिवारों को "वन रैंक वन पेंशन" योजना से वंचित रखा। पिछले 10 वर्षों से मैं छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों पर अमल करने की कोशिश कर रहा हूं।

अनुच्छेद 370 और दलितों के मुद्दे पर विपक्ष को कोसा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपके सेवक मोदी ने आपके आशीर्वाद से अनुच्छेद 370 को कश्मीर के कब्रिस्तान में दफन कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि भारत के अन्य हिस्सों के दलितों को आरक्षण मिला, जबकि कश्मीर के दलितों को कांग्रेस ने वोट बैंक की खातिर आरक्षण से वंचित रखा।

80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रहा हूं- मोदी

पीएम मोदी ने सोलापुर में कहा कि मैं आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं क्योंकि आप अगले पांच साल के लिए ‘‘विकास की गारंटी’’ को चुनेंगे। महाराष्ट्र के कराड में रैली में प्रधानमंत्री मोदी जब मैं 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रहा हूं, तो इससे कांग्रेस असहज हो जाती है।

फर्जी वीडियो का इस्तेमाल कर रहा है विपक्ष- पीएम

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्ष सामाजिक फूट पैदा करने के लिए फर्जी वीडियो का इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने लोगों को ऐसे वीडियो फॉरवर्ड करने के खिलाफ चेतावनी दी। पीएम मोदी ने कहा कि समाज को फर्जी वीडियो से बचाना हमारी जिम्मेदारी है, मैं निर्वाचन आयोग से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article