इलेक्शन

'अगर मोदी प्रधानमंत्री बने तो मैं अपना सिर मुंडवा लूंगा', AAP नेता सोमनाथ भारती का दावा

AAP Leader Somnath Bharti Claim: AAP के नेता सोमनाथ भारती जो नई दिल्ली लोकसभा सीट से 'आप' उम्मीदवार भी हैं उनका दावा है कि 'अगर मोदी प्रधानमंत्री बने तो मैं अपना सिर मुंडवा लूंगा'।

Image

AAP नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि यदि नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह अपना सिर मुंडवा लेंगे

KEY HIGHLIGHTS

  1. सोमनाथ भारती ने कहा कि यदि नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह अपना सिर मुंडवा लेंगे
  2. कई एग्जिट पोल प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में बने रहने और राजग को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान
  3. केजरीवाल ने दावा किया कि इस बार 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलांयस' केंद्र में एक मजबूत सरकार बनाएगा

Somnath Bharti Shave Head Claim: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सोमनाथ भारती ने शनिवार को कहा कि यदि नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह अपना सिर मुंडवा लेंगे। इस बीच, पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि इस बार 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलांयस' केंद्र में एक मजबूत और स्थिर सरकार बनाएगा।

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद शनिवार को आए कई एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में प्रधानमंत्री मोदी के लगातार तीसरी बार सत्ता में बने रहने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है।

नई दिल्ली लोकसभा सीट से 'आप' उम्मीदवार भारती ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर की गई पोस्ट में कहा कि चार जून को लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद सारे एग्जिट पोल गलत साबित होंगे। भारती ने कहा, 'अगर मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो मैं अपना सिर मुंडवा लूंगा। मेरी बात याद रखना । चार जून को सभी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे और मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।'

'इंडिया' को दिल्ली की सभी सात सीट पर जीत हासिल होगी'

उन्होंने कहा, 'विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को दिल्ली की सभी सात सीट पर जीत हासिल होगी। मोदी के डर के कारण एग्जिट पोल उन्हें हारते हुए नहीं दिखा रहे हैं। इसलिए हम सभी को 4 जून को आने वाले वास्तविक नतीजों का इंतजार करना होगा। लोगों ने भाजपा के खिलाफ भारी मतदान किया है।'

'भाजपा को केवल 220 सीटें मिलेंगी जबकि राजग को 235 सीटें मिलेंगी'

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर 'इंडिया' के नेताओं की बैठक के बाद केजरीवाल ने दावा किया कि लोगों से मिली प्रतिक्रिया के मुताबिक विपक्षी गठबंधन 295 से अधिक सीटों पर विजयी रहेगा, उन्होंने कहा, 'इंडिया' एक मजबूत और स्थिर सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।' अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा को केवल 220 सीटें मिलेंगी जबकि राजग को 235 सीटें मिलेंगी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article