इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: 'जेल का जवाब वोट से देंगे' AAP के कैंपेन सॉन्ग को चुनाव आयोग ने दी मंजूरी

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने आम आदमी पार्टी के लोकसभा चुनाव कैंपेन सॉन्ग में संशोधन के बाद उसे मंजूरी दे दी है। गाने को लिखने और आवाज देने वाले आप विधायक दिलीप पांडे ने गाने को मंजूरी मिलने की पुष्टि की है।

Image

AAP के कैंपेन सॉन्ग को मंजूरी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने आम आदमी पार्टी (AAP) के लोकसभा चुनाव प्रचार गीत में संशोधन के बाद उसे मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गाने को लिखने और आवाज देने वाले आप विधायक दिलीप पांडे ने पुष्टि की कि गाने को मंजूरी मिल गई है। पार्टी ने 28 अप्रैल को दावा किया था कि निर्वाचन आयोग ने उसके अभियान गीत 'जेल का जवाब वोट से देंगे' पर प्रतिबंध लगा दिया है।

हालांकि, दिल्ली निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने कहा था कि आप को गाने की सामग्री को संशोधित करने के लिए कहा गया है क्योंकि इसने निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों और विज्ञापन संहिता का उल्लंघन किया है। एक अधिकारी ने कहा कि पार्टी ने संशोधन करने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय को अपना प्रस्ताव दोबारा सौंपा, जिसके बाद गाने को मंजूरी दे दी गई। यह गाना पिछले महीने रिलीज हुआ था।

बता दें कि भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने आम आदमी पार्टी (AAP) को केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 और ECI दिशानिर्देशों के तहत निर्धारित विज्ञापन कोड के अनुसार अपने चुनाव अभियान गीत की सामग्री को संशोधित करने और संशोधन के बाद फिर से सबमिट करने के लिए कहा था। ईसीआई ने कहा था कि वाक्यांश 'जेल के जवाब में हम वोट देंगे' में आक्रामक भीड़ द्वारा अरविंद केजरीवाल की तस्वीर लिए उन्हें सलाखों के पीछे दिखाया गया है, जो न्यायपालिका पर संदेह पैदा करता है। इसके अलावा, उक्त वाक्यांश विज्ञापन में कई बार दिखाई देता है जो ईसीआई दिशानिर्देशों और केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 के तहत निर्धारित कार्यक्रम और विज्ञापन कोड के नियम 6 (1\(जी) के प्रावधानों का उल्लंघन करता है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article