इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: AI के जरिए लोकसभा चुनाव को हैक कर सकता है चीन, Microsoft ने भारत सरकार को दी चेतावनी

Lok Sabha Election 2024: माइक्रोसॉफ्ट ने चेतावनी दी है कि चीनी हैकर्स AI टूल्स का इस्तेमाल करते हुए भारत के लोकसभा चुनाव में वोटर्स को प्रभावित कर सकते हैं। इससे पहले, माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि जनवरी 2024 में ताइवान के राष्ट्रपति चुनावों को प्रभावित करने के लिए चीन ने एआई सामग्री का उपयोग किया गया था।

Image

चीन भारत के लोकसभा चुनाव को कर सकता है हैक- माइक्रोसॉफ्ट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Lok Sabha Election 2024: भारत में इस महीने लोकसभा चुनाव- 2024 की शुरुआत होने जा रही है, लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है, दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट ने चेतावनी दी है कि चीनी हैकर्स AI टूल्स का इस्तेमाल करते हुए भारत के लोकसभा चुनाव में वोटर्स को प्रभावित कर सकते हैं। माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार, इस साल दुनिया के कई प्रमुख देशों में चुनाव हो रहे हैं। इनमें भारत, दक्षिण कोरिया और अमेरिका शामिल हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने चेतावनी दी है कि चीन के हैकर्स एआई का उपयोग कर इन चुनावों को बाधित करने का प्रयास करेंगे।

माइक्रोसाॅफ्ट के मुताबिक चीनी हैकर्स मीम्स, वीडियो और ऑडियो के जरिए चुनवों को प्रभावित करने का प्रयास करेंगे। टेक दिग्गज के अनुसार, चीन मतदाताओं को विभाजित करने के लिए फर्जी सोशल मीडिया खातों का उपयोग कर रहा है। कंपनी ने एक पोस्ट में कहा कि चीन ने दुनिया भर में अपने लक्ष्यों को साधने के लिए एआई-जनित सामग्री का उपयोग बढ़ा दिया है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP से जुड़े लोगों के भ्रामक सोशल मीडिया खातों ने अमेरिकी मतदाताओं को विभाजित करने वाले प्रमुख मुद्दों पर विवादास्पद सवाल उठाना शुरू कर दिया है। इस साल जनवरी में ताइवान के राष्ट्रपति चुनाव में भी चीन से जुड़े साइबर हैकर्स ने एआई-जनित सामग्री का उपयोग किया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article