इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: बसपा ने जारी की प्रत्याशियों की नई सूची, रायबरेली से ठाकुर प्रसाद यादव को दिया टिकट

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के लिए बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने प्रत्याशियों की आठवीं सूची जारी कर दी है। बसपा ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के लिए तीन और प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। बसपा की आठवीं लिस्ट में रायबरेली अंबेडकरनगर और बहराइच से प्रत्याशियों का एलान किया गया है।

Image

बसपा ने तीन लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश की तीन लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। कांग्रेस के गढ़ कहे जाने वाले रायबरेली में पार्टी ने ठाकुर प्रसाद यादव को उम्मीदवार बनाया है। बसपा ने 2019 में अंबेडकर नगर में अपनी काबिज सीट पर कमर हयात अंसारी को मौका दिया है। उनका मुकाबला सपा के लालजी वर्मा और भाजपा के रितेश पांडेय से होगा। रितेश 2019 में बसपा से सांसद बने थे। अभी हाल में वह भाजपा में शामिल हुए हैं। बहराइच सुरक्षित सीट से बृजेश कुमार सोनकर को बसपा ने मैदान में उतारा है। रायबरेली सीट पर पांचवे चरण में 20 मई को, अंबेडकर नगर में छठे चरण में 25 मई को तथा बहराइच सीट पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा।

इससे पहले आई लिस्ट में बसपा ने भदोही से अतहर अंसारी को अपना उम्मीदवार बनाया था। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव- 2024 में बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जो उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ रही है। भाजपा, कांग्रेस दोनों पार्टियां यूपी में गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article