इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: तो क्या पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा, अकाली दल फिर होंगे एक, 22 मार्च के बाद फैसला

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 19, 2024, 07:21 PM IST

लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए पंजाब में अकाली दल की फिर से एनडीए में वापसी की संभावना जताई जा रही है, बताते हैं कि इस बाबत 22 मार्च के बाद फैसला लिया जा सकता है।

Image

भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच पुन: गठबंधन की चर्चा

KEY HIGHLIGHTS

  1. पंजाब में अकाली दल की फिर से NDA में वापसी की संभावना
  2. भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच पुन: गठबंधन की चर्चा
  3. अकाली दल ने विवादास्पद कृषि कानूनों के कारण भाजपा से नाता तोड़ लिया

भाजपा और अकाली दल (BJP and Akali Dal) के नेताओं ने पुष्टि की है कि दोनों दल लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब (Lok Sabha Election in Punjab) में संभावित पुन: गठबंधन के लिए बातचीत कर रहे हैं। 22 मार्च को शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी (SAD's Core Committee) की बैठक के बाद इस संबंध में फैसला लिया जाएगा।

पंजाब में राजनीतिक परिदृश्य एक बार फिर से बदलने जा रहा है ऐसा इसलिए क्योंकि आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच संभावित पुन: गठबंधन की चर्चा फिर से शुरू हो गई है ध्यान रहे कि पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए 1 जून को वोटिंग होगी।

'बातचीत चल रही है, इसमें कुछ समय लगेगा'

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी प्रवक्ता एसएस चन्नी ने एक प्रतिष्ठित मीडिया हाउस को बताया कि पंजाब में दोनों पार्टियों के बीच चर्चा चल रही है, चन्नी ने कहा, 'बातचीत चल रही है', इसमें कुछ समय लगेगा, उन्होंने कहा कि अकाली दल 22 मार्च को कोर कमेटी की बैठक करेगा उनके निर्णय के बाद, भाजपा और शिरोमणी अकाली दल के बीच एक औपचारिक बैठक होगी, इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा, गठबंधन पर फैसला बीजेपी आलाकमान लेगा'

अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पार्टी महासचिव डॉ दलजीत सिंह चीमा ने भी पुष्टि की कि बैठक के दौरान चुनावी गठबंधन सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

भाजपा के साथ फिर से गठबंधन करने में झिझक रही थी

शिरोमणी अकाली दल के करीबी सूत्रों ने कहा कि शुरू में पार्टी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के लिए कानूनी ढांचे और सिख कैदियों की रिहाई जैसे अनसुलझे मुद्दों के कारण भाजपा के साथ फिर से गठबंधन करने में झिझक रही थी।

2019 में बीजेपी और अकाली दल ने मिलकर चुनाव लड़ा था

गौर हो कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी और अकाली दल ने मिलकर चुनाव लड़ा था, 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से आठ पर विजयी रही। भाजपा और शिरोमणी अकाली दल ने दो-दो सीटें हासिल कीं, उसके बाद आम आदमी पार्टी (AAP) को एक सीट मिली।

विवादास्पद कृषि कानूनों के कारण भाजपा से नाता तोड़ लिया

वहीं सितंबर 2020 में, शिरोमणि अकाली दल ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए विवादास्पद कृषि कानूनों के कारण भाजपा से नाता तोड़ लिया और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से हट गया।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article