इलेक्शन

Krishnanagar Lok Sabha Chunav Parinam 2024: कृष्णानगर सीट से महुआ मोइत्रा ने दर्ज की जीत; 6,28,789 वोट मिले

Krishnanagar Lok Sabha Seat 2024: साल 2019 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा ने बीजेपी के कल्याण चौबे को पराजित किया था। महुआ मोइत्रा ने 63,218 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। साल 2011 की जनगणना के अनुसार, सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 1704722 मतदाता हैं।

Image

Krishnanagar Lok Sabha Chunav Parinam 2024: कृष्णानगर सीट से महुआ मोइत्रा ने दर्ज की जीत; 6,28,789 वोट मिले

Krishnanagar Lok Sabha Seat 2024: पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने जीत दर्ज की है। कृष्णानगर से महुआ मोइत्रा का सीधा मुकाबला भाजपा की अमृता रॉय से था। महुआ मोइत्रा पर 6,28,789 मतदाताओं ने अपना भरोसा जताया, जबकि अमृता रॉय को 5,72,084 वोट मिले।

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में महुआ मोइत्रा ने जीत दर्ज की थी, लेकिन कैश फॉर क्वेरी मामले में उनकी संसद सदस्यता चली गई थी। इसके बावजूद टीएमसी ने इस बार उन पर भरोसा जताया और कृष्णानगर से महुआ मोइत्रा 56,705 वोट के अंतर से जीती हैं।

कैसा रहा है संसदीय इतिहास

कृष्णानगर संसदीय सीट पर 1967 से चुनाव हो रहे हैं। इस सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी के अजय मुखोपाध्याय, एथलीट ज्योतिर्मिय सिकदर, एक्टर तापस पॉल और महुआ मोइत्रा इस संसदीय सीट से सांसद रह चुके हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा ने बीजेपी के कल्याण चौबे को पराजित किया था। महुआ मोइत्रा ने 63,218 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। साल 2011 की जनगणना के अनुमान के अनुसार, सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 1704722 मतदाता हैं। इनमे से 8.41 लाख पुरुष मतदाता और 7.81 लाख महिला मतदाता हैं।

जातिगत समीकरण

कृष्णानगर लोकसभा सीट में 87.34% ग्रामीण और 12.66% शहरी आबादी है। जाति जनसंख्या के अनुसार यहां हिन्दू 58 %, मुस्लिम 41 %, ईसाई 0.01% है। यहां पर अनुसूचित जाति 22.57 % व अनुसूचित जनजाति 1.69 % है।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article