इलेक्शन

कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी: तेलंगाना का सबसे अमीर उम्मीदवार, 4568 करोड़ की संपत्ति...नहीं है एक भी कार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 23, 2024, 11:58 AM IST

Konda Vishweshwar Reddy Asset: बीते पांच साल में विश्वेश्वर रेड्डी की संपत्ति में जबरदस्त इजाफा हुआ है, उनकी संपत्ति इन 5 सालों में 410 फीसदी बढ़ी है। 2019 में भी रे्डी सबसे अमीर उम्मीदवार थे, तब उनकी संपत्ति 895 करोड़ रुपये थी, लेकिन नए चुनावी हलफनामें में उन्होंने कुल संपत्ति 4568 करोड़ बताई है। लोकसभा चुनाव के लिए तेलंगाना की चेवेल्ला सीट से बीजेपी के उम्मीदवार कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी ने अपना नामांकन भर दिया है।

Image

कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • तेलंगाना की चेवेल्ला सीट से बीजेपी प्रत्याशी हैं कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी।
  • चुनावी हलफनामें में कुल संपत्ति 4568 करोड़ रुपये बताई है।
  • 2019 में 895 करोड़ रुपये थी कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी की संपत्ति।

Konda Vishweshwar Reddy Asset: लोकसभा चुनाव के लिए तेलंगाना की चेवेल्ला सीट से बीजेपी के उम्मीदवार कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी ने अपना नामांकन भर दिया है। खास बात ये हैं कि विश्वेश्वर रेड्डी अब तक के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। चुनाव अधिकारियों के सामने दाखिल हफलनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति 4568 करोड़ रुपये बताई है। जानकारी सामने आने के बाद रेड्डी तेलंगाना के सबसे धनी उम्मीदवार बनकर उभरे हैं।

रेड्डी की ओर से दाखिल किए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनकी पत्नी संगीता रेड्डी के पास 3208 करोड़ रुपये हैं, तो वहीं खुद विश्वेश्वर रेड्डी की संपत्ति 1240 करोड़ रुपयेहै। रेड्डी के पास अपोलो हॉस्पिटल एंटरप्राइजेज लिमिटेड के 17.77 लाख शेयर हैं, जिनकी कीमत 6170 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 973.22 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी पत्नी संगीता रेड्डी के पास 1500.85 करोड़ रुपये के 24.32 लाख शेयर हैं।

पांच साल में 410 फीसदी बढ़ी संपत्ति

जानकारी के मुताबिक, बीते पांच साल में विश्वेश्वर रेड्डी की संपत्ति में जबरदस्त इजाफा हुआ है, उनकी संपत्ति इन 5 सालों में 410 फीसदी बढ़ी है। 2019 में भी रे्डी सबसे अमीर उम्मीदवार थे, तब उनकी संपत्ति 895 करोड़ रुपये थी, लेकिन नए चुनावी हलफनामें में उन्होंने कुल संपत्ति 4568 करोड़ बताई है। खास बात ये है कि रेड्डी के पास खुद की कोई कार नहीं है। उनकी पत्नी के पास 11 करोड़ रुपये की गोल्ड व डायमंड ज्वैलरी है, इकसे अलावा उनके खिलाफ चार केस दर्ज हैं।

कैसा रहा राजनीतिक सफर

विश्वेश्वर रेड्डी ने अपना राजनीतिक करियर बीआरएस (तब टीआरएस) से शुरू किया था और चेवेल्ला से सांसद बने थो। हालांकि, बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गए और 2019 के आम चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई पूरी की और अमेरिका में एमएस की पढ़ाई की है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article