इलेक्शन

खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह के पास बस 1000 रुपये की संपत्ति, ब्रिटिश पत्नी लखपति...लड़ने जा रहा लोकसभा चुनाव

Amritpal Singh News:लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीट पर एक जून को मतदान होगा, इसमें खडूर साहिब सीट भी शामिल है, जहां से अमृतपाल सिंह निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ रहा है। चुनावी हलफनामें में खालिस्तानी नेता ने अपनी संपत्ति महज 1000 रुपये बताई है।

Image

अमृतपाल सिंह

Photo : BCCL

Amritpal Singh: पंजाब की खडूर साहिब सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहा खालिस्तानी नेता व वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह का चुनावी हलफनामा सामने आया है। इसमें दी गई जानकारी के मुताबिक, अमृतपाल सिंह के पास महज 1000 रुपये की संपत्ति है। इसके अलावा उसके नाम पर न तो कोई घर है और न ही कार। उसकी कोई चल-अचल संपत्ति भी नहीं है। वारिस पंजाब दे संगठन का मुखिया अमृतपाल सिंह फिलहाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। वह खडूर साहिब सीट से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ रहा है।

बता दें, अमृतपाल सिंह का नामांकन पत्र शुक्रवार को उसके चाचा ने तरनतारन जिले में दाखिल किया। गुरुवार को उसने डिब्रूगढ़ जेल में अपना नामांकन भरा था। चुनावी हलफनामे में बताया गया है कि अमृतपाल के पास अमृतसर में एसबीआई शाखा में 1000 रुपये का बैंक बैलेंस है। इसके अलावा उसके पास कोई अन्य संपत्ति नहीं है। इसके अलावा हलफनामे में उसने बताया है कि अमृतपाल की शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक है। उस पर 12 आपराधिक मामले लंबित हैं, जिसमें उसे उसे किसी भी मामले में दोषी नहीं ठहराया गया है।

पत्नी है लखपति

अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर के पास 18.37 लाख रुपये की चल संपत्ति है। चुनावी हलफनामे के अनुसार, पत्नी के पास 20 हजार रुपये नकद हैं, इसके अलावा 14 लाख रुपये की ज्वेलरी और 4,17,440 रुपये के बराबर 4000 जीबीपी (पाउंड) उसकी संपत्ति में शामिल हैं। अमृतपाल ने खुद को अपने माता-पिता पर निर्भर दिखाया है। वहीं, उसकी पत्नी किरणदीप कौर ब्रिटिश नागरिक हैं। बता दें, लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीट पर एक जून को मतदान होगा, इसमें खडूर साहिब सीट भी शामिल है, जहां से अमृतपाल सिंह निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ रहा है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article