इलेक्शन

केरलम के चुनावी रण के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट; 55 उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, देखें इनमें किसका नाम

कांग्रेस ने आने वाले केरल विधानसभा चुनावों के लिए 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

Image

कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की पहली लिस्ट (प्रतीकात्मक फोटो:PTI)

केरलम विधानसभा चुनाव पर बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों को लेकर 55 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। कांग्रेस के अलाकमान ने राज्य पार्टी अध्यक्ष सनी जोसेफ को पेरावूर सीट से,दिग्गज नेता वीडी सतीशन को पारावूर से,चांडी ओमन को पुथुप्पल्ली से, रमेश चेन्निथला को हरिपद से और राम्या हरिदास को चिरायिनकीझू से और के मुरलीधरन को वट्टियूरकावु सीट से मैदान में उतारा है।

कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट।

कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट।

इस सूची में कई वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) सीटों के लिए भी उम्मीदवार घोषित किए गए हैं, जिससे सामाजिक संतुलन बनाए रखने की कोशिश दिखती है।

भाजपा ने कल जारी कर दी थी पहली लिस्ट

इससे पहले, भाजपा ने बीते दिन केरल में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सोमवार को 47 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी थी। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्रियों राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को क्रमशः नेमम और कझाकुट्टम विधानसभा सीटों से उम्मीदवार बनाया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP candidates list) की सूची के अनुसार, पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कूरियन को कंजीरापल्ली निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है जबकि पी सी जॉर्ज पूनजार विधानसभा सीट से किस्मत आजमाएंगे। वहीं, आर श्रीलेखा वट्टियोरकावु और पद्मजा वेणुगोपाल प्रदेश के त्रिशूर सीट से उम्मीदवार होंगी।

इसके अलावा राजी प्रसाद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कुन्नाथुर सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगी, जबकि आर रश्मि कोट्टारक्करा से चुनाव लड़ेंगी। पार्टी ने सोभा सुरेंद्रन को पलक्कड़ से, नव्या हरिदास को कोझिकोड उत्तर से और कविता केएस को सुल्तान बथेरी (आरक्षित) सीट से उम्मीदवार बनाया है।

केरल विधानसभा चुनाव का पूरा कार्यक्रम

केरल की 140 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि 4 मई को साफ होगा कि राज्य में किसकी सरकार बन रही है। इस बार का विधानसभा चुनाव काफी रोचक होने वाला है। इस चुनाव में यह दिखाई देगा कि क्या लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) केरल में हैट्रिक मार पाएगी या फिर यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) सत्ता में वापसी करेगी।

  • नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 23.03.2026
  • नामांकन पत्रों की जांच की तिथि 24.03.2026
  • नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 26.03.2026
  • मतदान 09.04.2026
  • मतगणना 04.05.2026
Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article