इलेक्शन

Karnataka Election 2023: कर्नाटक चुनाव रिजल्ट को लेकर उत्साहित कांग्रेस सांसद जयराम रमेश, कहा- '5 गारंटी ने की कांग्रेस की जीत पक्की'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 12, 2023, 08:43 PM IST

Karnataka Assembly Election 2023: कांग्रेस नेता जयराम रमेश कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के प्रति बेहद आशान्वित हैं उनका कहना है कि बीजेपी ने पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा और कर्नाटक की जनता ने उन्हें नकार दिया है।

Image

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने जीत का दावा करते हुए कहा कि सभी एग्जिट पोल में दिखाया गया कि कांग्रेस पार्टी आगे है

Congress MP Jairam Ramesh on Karnataka Assembly Election: कांग्रेस नेता जयराम रमेश कर्नाटक (Karnataka) में कांग्रेस पार्टी के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का आभार जताया है साथ ही कहा है कि कर्नाटक में कांग्रेस (Congress) की जीत पीएम मोदी की हार है।

जयराम रमेश ने जीत का दावा करते हुए कहा कि सभी एग्जिट पोल में दिखाया गया कि कांग्रेस पार्टी आगे है, किसी ने भी बीजेपी को बहुमत नहीं दिया। साथ ही जयराम रमेश ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार बताया है, उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा और कर्नाटक की जनता ने उन्हें नकार दिया है।

रमेश ने कहा कि कांग्रेस की जीत कर्नाटक के लोगों की जीत है, जिन्होंने विकास को चुना है उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक के लोगों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए पुरजोर प्रयास किया और जनता ने भी कांग्रेस का साथ दिया है।

कांग्रेस की 5 गारंटी ने जीत में निभाई अहम भूमिका?

गौर हो कि कर्नाटक में अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस ने पांच गारंटी की घोषणा की, इसमें 'गृह ज्योति' योजना के तहत हर महीने 200 यूनिट मुफ्त बिजली, 'गृह लक्ष्मी' योजना के तहत परिवार की प्रत्येक महिला प्रमुख को 2000 रुपये प्रति माह, 'अन्न भाग्य' योजना बीपीएल कार्ड धारको के हर सदस्य को हर महीने 10 किलोग्राम चावल, 'युवा निधि' योजना के तहत बेरोजगार ग्रेजुएट को 3 हजार रुपये महीना और डिप्लोमा धारक को 1500 रुपये महीना आदि।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article