इलेक्शन

Kalyan Lok Sabha Seat: कल्याण लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर, श्रीकांत शिंदे और वैशाली दारकेकर राणे के बीच है मुकाबला

Kalyan Lok Sabha Seat: महाराष्ट्र के 48 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में से एक कल्याण एक हाई-प्रोफाइल सीट है जिसका प्रतिनिधित्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे डॉ. श्रीकांत शिंदे करते हैं।

Image

महाराष्ट्र की कल्याण लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Kalyan Lok Sabha Seat: कल्याण लोकसभा क्षेत्र महाराष्ट्र में 48 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। 2002 को गठित परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद यह निर्वाचन क्षेत्र 2008 को अस्तित्‍व में आया। यहां पहली बार 2009 में संसदीय चुनाव लड़ा गया। यह इलाका मुंबई में कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र का हिस्‍सा है। इसके पहले यह ठाणे लोकसभा के अंतर्गत आता था। कल्याण लोकसभा सीट के इतिहास पर नजर डालें तो यह सीट शिवसेना-बीजेपी का गढ़ माना जाता है। यहां से बीजेपी के राम कापसे 1989 से 1996 तक चुनाव जीतते आए। कल्याण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में छह विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। कल्याण लोकसभा सीट पर 2024 में दिलचस्प मुकाबला है। इस सीट से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने चुनाव लड़ा। शिवसेना यूटीबी और कांग्रेस ने इस सीट पर श्रीकांत की राजनीतिक घेराबंदी कर रखी है।

श्रीकांत शिंदे तीसरा बार लड़ रहे है चुनाव

2024 के लोकसभा चुनावों में, डॉ श्रीकांत शिंदे इस सीट पर लगातार तीसरी बार नजर गड़ाए हुए हैं और उनका मुकाबला शिवसेना (यूबीटी) की वैशाली दारकेकर-राणे से है। इस बार निर्वाचन क्षेत्र में 41.7% मतदान हुआ। एक आर्थोपेडिक सर्जन से राजनेता बने, श्रीकांत ने पहली बार 2014 में इस सीट से जीत हासिल की और बाद में 2019 के चुनावों में फिर से चुनाव जीतने में सफल रहे। हालांकि, इस बार उन्हें महाराष्ट्र में बदली हुई राजनीतिक गतिशीलता के तहत कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। वैशाली दारकेकर-राणे कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) की दो बार की पूर्व नगरसेवक हैं। उन्होंने अविभाजित शिवसेना का प्रतिनिधित्व करते हुए 2000 में अपना पहला चुनाव जीता था। बाद में वह राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) में शामिल हो गईं उस समय शिवसेना में रहे आनंद परांजपे ने चुनाव जीता था।

2014 के चुनावों में, श्रीकांत ने परांजपे को हराया था जब वह शिवसेना से एनसीपी में चले गए थे और अब अजीत पवार के साथ हैं। कल्याण लोकसभा क्षेत्र में छह विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं, जिनमें से तीन वर्तमान में भाजपा के पास हैं और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना गुट, एमएनएस और एनसीपी (एसपी) के पास एक-एक है। 2019 के चुनावों के दौरान, कल्याण में कुल 45.31% मतदान हुआ। उम्मीदवारों की सूची इस बार, महाराष्ट्र की कल्याण सीट से 28 उम्मीदवार मैदान में हैं, हालांकि, मुख्य मुकाबला मौजूदा सांसद श्रीकांत शिंदे और शिवसेना (यूबीटी) की वैशाली दारकेकर-राणे के बीच है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article