इलेक्शन

Nagrota Bypoll Result 2025: जम्मू कश्मीर की नगरोटा सीट पर खिला 'कमल', BJP उम्मीदवार देवयानी राणा की बंपर जीत

Nagrota Vidhan Sabha Byelection Result: नागरोटा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार की जीत हुई है। बीजेपी देवयानी राणा 24647 वोट से चुनाव जीतने में सफल रहीं। देवयानी को कुल 42350 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर जेकेएनीपीपी के हर्ष देव सिंह रहे। वो सिर्फ 17703 वोट हासिल कर पाए। तीसरे नंवर पर नेशनल कॉन्फ्रेंस रही। एनसी के उम्मीदवार को सिर्फ 10872 वोट मिले।

Image

नागरोटा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार देवयानी राणा जीतीं।(फोटो सोर्स: देवयानी राणा एक्स हैंडल)

Photo : Twitter

Nagrota Vidhan Sabha Byelection Result: जम्मू-कश्मीर की दो अहम विधानसभा सीटों नगरोटा और बडगाम के उपचुनावों के नतीजे आज (शुक्रवार) सामने आ रहे हैं। नागरोटा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार देवयानी राणा 24647 वोट से चुनाव जीतने में सफल रहीं।

देवयानी को कुल 42350 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर जेकेएनीपीपी के हर्ष देव सिंह रहे। वो सिर्फ 17703 वोट हासिल कर पाए। तीसरे नंवर पर नेशनल कॉन्फ्रेंस रही। एनसी के उम्मीदवार को सिर्फ 10872 वोट मिले।

90 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल एनसी के पास 41 सीटें हैं, जबकि बीजेपी 29 सीटों पर काबिज है। कांग्रेस के छह विधायक बाहर से एनसी सरकार को समर्थन दे रहे हैं, साथ ही 2024 में जीतने वाले छह निर्दलीयों में से पांच बाद में एनसी में शामिल हो चुके हैं।

बुडगाम सीट पर कांटे की टक्कर

बता दें कि खबर लिखे जाने तक बुडगाम में मतगणना जारी है। छह राउंड के बाद पीडीपी उम्मीदवार आगा सैयद मुंतज़िर मेहदी अपने एनसी प्रतिद्वंद्वी आगा सैयद महमूद पर लगभग 2,100 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। यह उपचुनाव इसलिए हुआ क्योंकि मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला ने अपनी जीती हुई बुडगाम सीट से इस्तीफा देकर केवल गांदरबल का प्रतिनिधित्व करने का फैसला किया था।

दिलचस्प बात यह रही कि स्थानीय शिया नेता और एनसी सांसद आगा सैयद रूहुल्ला मेहदी ने पार्टी नेतृत्व से मतभेदों के चलते इस उपचुनाव के प्रचार से दूरी बनाए रखी।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article