इलेक्शन

चाहे जो कार्रवाई करना है करें, मैं लड़ूंगी चुनाव: IAS परमपाल कौर सिद्धू ने पंजाब सरकार को दी चुनौती; बठिंडा से BJP ने दिया है टिकट

Lok Sabha Elections 2024: पंजाब के बठिंडा से भाजपा उम्मीदवार परमपाल कौर ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) नीत सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि वह उनके खिलाफ कोई भी कदम उठा सकती है, लेकिन वह लोकसभा चुनाव जरूर लड़ेंगी।

Image

जो कार्रवाई करना है करें, मैं लड़ूंगी चुनाव- परमपाल कौर सिद्धू

Photo : Twitter

Lok Sabha Elections 2024: स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) का आवेदन अस्वीकार किए जाने के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी परमपाल कौर सिद्धू ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) नीत सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि वह उनके खिलाफ कोई भी कदम उठा सकती है, लेकिन वह लोकसभा चुनाव जरूर लड़ेंगी।

2011 बैच की IAS अफसर है परमपाल

सिद्धू 2011 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वह भाजपा के टिकट पर बठिंडा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने पिछले महीने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का अनुरोध करते हुए इस्तीफा दे दिया था और तीन महीने की नोटिस अवधि की शर्त को माफ करने का अनुरोध किया था। बाद में, वह दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हो गईं।

राज्य सरकार ने इस्तीफा के लिए दिए गए आधार को गलत करार देते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया और उन्हें तुरंत अपनी ड्यूटी पर लौटने को कहा। साथ ही, ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। केंद्र के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने पहले ही उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए उन्हें कार्यमुक्त कर दिया है।

राज्य सरकार के पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सिद्धू ने कहा कि उन्हें केंद्र ने पहले ही कार्यमुक्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब में एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद राज्य सरकार को अपना जवाब सौंपेंगी। सिद्धू ने बठिंडा में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वे (आप सरकार) केवल मेरा समय बर्बाद करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपनी सेवानिवृत्ति के बाद जो करना चाहती हूं वह कर सकती हूं। मैं अब लोगों की सेवा करने के लिए राजनीति में आयी हूं और मेरा एकमात्र लक्ष्य बठिंडा के विकास के लिए काम करना है। सिद्धू, अकाली दल नेता सिकंदर सिंह मलूका की पुत्रवधू हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article