इलेक्शन

Himachal Pradesh Lok Sabha Chunav Winner List 2024: सीट वाइज जानिए हिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव परिणाम, कांग्रेस का नहीं खुला खाता

Himachal Pradesh Lok Sabha Chunav Winner List 2024: सीट वाइज जानिए हिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव परिणाम, बीजेपी ने सभी सीटों पर जीत हासिल की।

Image

हिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव परिणाम सीट वाइज

Himachal Pradesh Lok Sabha Election 2024 Winner List (हिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव विजेताओं की सूची 2024): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश की सभी चार लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर लोकसभा सीट से लगातार पांचवीं बार जीत हासिल की जबकि अभिनेत्री कंगना रनौत और राजीव भारद्वाज ने क्रमश: मंडी और कांगड़ा सीट से अपना अपना पहला चुनाव जीता। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने अपनी शिमला सीट बरकरार रखी।

हिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव रिजल्ट सीट वाइज विजेता (Himachal Pradesh Seat Wise Winner List 2024)

क्रमांकलोकसभा सीटविजेतापार्टी
1कांगड़ाराजीव भारद्वाजBJP
2मंडीकंगना रनौतBJP
3हमीरपुरअनुराग ठाकुरBJP
4शिमला (एससी)सुरेश कुमार कश्यपBJP

कांग्रेस की हालत खराब

कांग्रेस न केवल मंडी लोकसभा सीट बरकरार रखने में विफल रही, जिसे 2021 के उपचुनाव में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा ने छीना था, बल्कि शिमला (सुरक्षित) सीट के गढ़ को फिर से हासिल करने का उसका सपना भी टूट गया, क्योंकि भाजपा ने लगातार चौथी बार यह सीट जीत ली। हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत का अंतर जो कांगड़ा में 4,77,623, मंडी में 4,05,559, हमीरपुर में 3,99,572 और शिमला (सुरक्षित) में 3,27,515 था, वह घटकर क्रमशः कांगड़ा में 2,51,895, मंडी में 7,4755, हमीरपुर में 1,82,357 और शिमला में 9,05,48 रह गया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article