इलेक्शन

पत्नी कमलेश ठाकुर के चुनाव लड़ने पर क्या बोले हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, देखिये टाइम्स नाऊ नवभारत पर एक्सक्लूसिव

हिमाचल प्रदेश राज्य की देहरा विधानसभा सीट के लिए 2024 में होने वाले उपचुनाव में कुल पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। होशियार सिंह के इस्तीफे के कारण इस सीट पर उपचुनाव और देहरा के नए विधायक को चुनने के लिए चुनाव आवश्यक हो गया था।

Image

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एक्सक्लूसिव

KEY HIGHLIGHTS
  • देहरा विधानसभा सीट पर है पांच उम्मीदवार
  • मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रतिष्ठा दांव पर
  • पत्नी को चुनावी मैदान में उतारे हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के देहरा सीट पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी एवं कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर और बीजेपी के होशियार सिंह में सीधा मुकाबला है। होशियार सिंह द्वारा राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग के बाद इस्तीफा देने की वजह से यहां उपचुनाव की नौबत आई है। इस सीट पर कमलेश ठाकुर के चुनाव लड़ने से मुकाबला रोचक हो रहा है सीधे-सीधे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

कांग्रेस को खाता खुलने का इंतजार

बता दें कि देहरा विधानसीट 2010 में हुए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी, लेकिन कांग्रेस को अब तक इस सीट पर सफलता नहीं मिल पाई है। वर्ष 2012 में यहां से बीजेपी के रविंद्र सिंह रवि ने चुनाव जीता था। उसके बाद के दो विधानसभा चुनावों 2017 और 2022 में निर्दलीय उम्मीदवार होशियार सिंह इस सीट को जीतने में सफल रहे। इस बार वे बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे हैं।

तीन सीटों पर उपचुनाव

हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों, हमीरपुर, नालागढ़ और देहरा में 10 जुलाई को उपचुनाव होंगे। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ने पूरा जोर लगा रखा है। सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर की एंट्री से यह चुनाव काफी दिलचस्प बना हुआ है।

Poonam Sharma
पूनम शर्मा author

पूनम शर्मा ने एचपीयू से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री की है, करीब 2 साल से टाइम्स नेटवर्क के लिए हिमाचल ब्यूरो के रूप में काम कर रही हैं, 2008 में इंडिया टीवी से विशेष संवाददाता के रूप में अपना करियर शुरू किया था, पूनम को राजनीति, खेल, व्यवसाय और सिनेमा की ताज़ा ख़बरें कवर करना पसंद है।

और पढ़ें
End of Article