इलेक्शन

Gujarat BJP Candidates List: बीजेपी की चौथी लिस्ट जारी, इस दफा अल्पेश ठाकुर गांधीनगर दक्षिण से तो उत्तर से रीताबेन पटेल

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 15, 2022, 01:21 AM IST
Image

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की है

Photo : iStock

BJP 4th List Gujarat Chunav: गुजरात चुनाव के लिए सोमवार यानि 14 नबंवर को देर शाम बीजेपी ने चौथी सूची का ऐलान कर दिया है, इस लिस्ट में 12 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं, गौर हो कि इससे पहले पूर्व सीएम विजय रुपाणी और नितिन पटेल ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था।

लिस्ट के मुताबिक अल्पेश ठाकोर को गांधीनगर दक्षिण से इस दफा चुनाव लड़ाया जाएगा गौर हो कि पिछला चुनाव अल्पेश ने राधनपुर से लड़ा था, वहीं पार्टी ने गांधीनगर उत्तर से रीताबेन पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है, वहीं राधनपुर से लविंग जी ठाकोर को उम्मीदवार बनाया गया है।

BJP 4th List Gujarat Chunav

BJP 4th List Gujarat Chunav

BJP 4th List Gujarat Chunav

BJP 4th List Gujarat Chunav

चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की भी सूची

गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की भी सूची भी जारी कर चुकी है, इसमें प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, शिवराज सिंह चौहान, निरहुआ, रवि किशन, मनोज तिवारी, हेमा मालिनी, योगी आदित्यनाथ, देवेंद्र फडणवीस, विजयभाई रुपाणी, नितिन पटेल, तेजस्वी सूर्या, हिमंस विश्व शर्मा आदि नाम शामिल हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article