इलेक्शन

Gorakhpur Nagar Nigam, Mayor Election Result 2023: CM सिटी गोरखपुर में BJP का परचम, नगर निगम सीट पर कब्जा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 13, 2023, 01:56 PM IST

Gorakhpur Nagar Nigam, Mayor Election Chunav Result 2023: गोरखपुर नगर निगम में आठ राउंड की काउंटिंग पूरी हो जाने के बाद भाजपा उम्मीदवार को 73968 वोट मिल चुके थे। सपा प्रत्याशी को 45552 और बसपा उम्मीदवार को 10343 वोट मिले। गोरखपुर में वार्ड संख्या 2 बाबा राघवदास नगर से भाजपा प्रत्याशी बालादेवी विजयी हुई हैं। गोरखपुर मेयर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव सपा प्रत्याशी काजल निषाद से आगे चल रहे हैं।

Image

गोरखपुर नगर निकाय चुनाव रिजल्ट 2023

Gorakhpur Nagar Nigam, Mayor Election Chunav Result 2023: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जादू सिर चढ़कर बोला है। नगर निगम की 17 में से 4 सीटों अयोध्या, गाजियाबाद, गोरखपुर और झांसी नगर निगमों को वह जीत चुकी है। भगवा पार्टी 13 नगर निगमों में आगे चल रही है। इन सीटों पर उसकी जीत तय मानी जा रही है। भाजपा का प्रदर्शन नगर परिषद एवं नगर पंचायतों में भी शानदार है। गोरखपुर जिले में 11 बजे तक 40 वार्डों की गिनती पूरी हो चुकी हैं। गोरखपुर नगर निगम के भाजपा उम्मीदवार डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव चुनाव जीत गए हैं।

गोरखपुर नगर निगम में आठ राउंड की काउंटिंग पूरी

गोरखपुर नगर निगम में आठ राउंड की काउंटिंग पूरी हो जाने के बाद भाजपा उम्मीदवार को 73968 वोट मिल चुके थे। सपा प्रत्याशी को 45552 और बसपा उम्मीदवार को 10343 वोट मिले। गोरखपुर में वार्ड संख्या 2 बाबा राघवदास नगर से भाजपा प्रत्याशी बालादेवी विजयी हुई हैं। गोरखपुर मेयर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव सपा प्रत्याशी काजल निषाद से आगे चल रहे हैं।

देवरिया में कांटे की टक्कर

संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत हैंसर घनघटा में भाजपा उम्मीदवार रिंकू मणि सपा समर्थित प्रत्याशी मनीषा पासवान से आगे चल रहे हैं। नगर पालिका देवरिया में भाजपा एवं निर्दल प्रत्याशी के बीच कांटे का टक्कर चला रहा है।

सपा को सबसे ज्यादा नुकसान

यूपी में नगर निगम की 17 सीटें हैं। इनमें से झांसी नगर निगम सीट भाजपा जीत चुकी है। आगरा सीट पर बसपा की उम्मीदवार आगे चल रही है। शेष 15 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार अपने निकटम प्रतिद्वंद्वियों पर निर्णायक बढ़त ले चुके हैं और इनका जीतना अब एक तरीके से तय माना जा रहा है। नगर निगम में सबसे ज्यादा नुकसान मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी को उठाना पड़ा है।

199 नगर पालिका परिषद के रुझान आए

अब तक यूपी के 199 नगर पालिका परिषद के रुझान आ गए हैं। भाजपा उम्मीदवार 98 सीटों, सपा उम्मीदवार 59, बसपा प्रत्याशी 19, कांग्रेस उम्मीदवार 0 और अन्य 16 सीटों पर आगे चल रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष की 544 सीटों में से अब तक 418 सीटों के रुझान आए हैं। भाजपा 221 सीटें, सपा 134, बसपा 26, कांग्रेस 19 और अन्य 18 सीटों पर आगे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article