LIVE

Exit Poll Results 2023: तेलंगाना, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस, राजस्थान में भाजपा; एमपी में कांटे की टक्कर! देखें सबसे सटीक एग्जिट पोल

आयुष सिन्हाUpdated Dec 1, 2023, 14:26 IST
Follow on Google News
Exit Poll Results 2023: तेलंगाना, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस, राजस्थान में भाजपा; एमपी में कांटे की टक्कर! देखें सबसे सटीक एग्जिट पोल

Exit Poll Results 2023: तेलंगाना, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस, राजस्थान में भाजपा; एमपी में कांटे की टक्कर! देखें सबसे सटीक एग्जिट पोल

Chhattisgarh, Rajasthan, MP Election/Chunav Exit Poll Results 2023: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुके हैं। केंद्रीय चुनाव आयोग की गाइडलाइंस के अनुसार जैसे ही पांच सभी राज्यों में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, एग्जिट पोट के परिणाम जारी किए जा रहे हैं। एग्जिट पोल के नतीजों में सर्वे के अनुसार इसकी भविष्यवाणी की जाती है कि किस राज्य में किस पार्टी को बढ़त मिलने के आसार हैं। राजस्थान में भाजपा की वापसी होती दिख रही है और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के लिए खुशखबरी है। टाइम्स नाउ नवभारत अपने पाठकों और दर्शकों को सबसे सटीक एग्जिट पोल से रूबरू करवा रहा है। किस राज्य में किस पार्टी का दबदबा देखने को मिलता है और किसकी उम्मीदों पर पानी फिर सकता है आपको एग्जिट पोल के नतीजों से अंदाजा लग सकता है। आप एग्जिट पोल के नतीजे नीचे देख सकते हैं।

Exit Poll Results LIVE: Rajasthan, MP, Chhattisgrah, Mizoram, Telangana Here

NOV 30, 2023 20:29 IST

Exit Poll 2023 Result Live: मध्य प्रदेश में किस पार्टी को कितनी सीट?

NOV 30, 2023 19:35 IST

Exit Poll 2023 Result Live: मध्य प्रदेश में किस पार्टी को कितनी सीट?

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद अब एग्जिट पोल में अनुमान सामने आए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत ने ETG के साथ एग्जिट पोल किया है और सर्वे के मुताबिक मध्य प्रदेश की जनता का मूड सामने आया है। सर्वे में क्या बातें निकलकर सामने आ रही है, पढ़ें पूरी खबर
NOV 30, 2023 19:22 IST

Exit Poll 2023 Result Live: तेलंगाना में किस पार्टी को कितनी सीट?

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)- 60 से 70 सीटें मिलने के आसार
भारत राष्ट्र समिति (BRS)- 37 से 45 सीटें मिलने के आसार
भारतीय जनता पार्टी (BJP)- 6 से 8 सीटें मिलने के आसार
एआईएमआईएम (AIMIM)- 5 से 7 सीटें मिलने के आस
अन्य (OTH): 00 सीटें
(टाइम्स नाउ ETG का सर्वे)
NOV 30, 2023 18:52 IST

मिजोरम में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं, त्रिशंकु विधानसभा बनने के आसार

टाइम्स नाउ-ईजीटी के सर्वे की मानें तो मिजोरम में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा। यहां त्रिशंकु विधानसभा बनने के आसार हैं। यहां मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को 14 से 18 सीटें मिल सकती हैं। जेडीपीएम को यहां 10 से 14 सीटें मिलती दिख रही हैं। भाजपा को यहां दो सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस यहां 9 से 13 सीटें मिल सकती हैं। अन्य यहां एक सीटें जीत सकते हैं।
NOV 30, 2023 18:30 IST

छत्तीसगढ़ EXIT Poll में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी

टाइम्स नाउ-ईटीजी के सर्वे में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा को 32-40 सीटें मिल सकती हैं। जबकि कांग्रेस के खाते में 48-56 सीटें जा सकती हैं। भाजपा को 42.2 प्रतिशत और कांग्रेस को 46.7 फीसदी वोट मिला है। टाइम्स नाउ-ईटीजी के सर्वे में 12,316 लोग शामिल हुए। सर्वे के अनुमान में 3 प्रतिशत की वृद्धि एवं कमी हो सकती है। छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने के लिए 46 सीटों की जरूरत होती है।
NOV 30, 2023 18:27 IST

छत्तीसगढ़ के सेंट्रल रीजन में किस पार्टी को कितनी सीट?

सेंट्रल रीजन में कुल 64 सीटें
कांग्रेस- 34 से 36 सीटों पर बढ़त की उम्मीद
भाजपा- 26 से 30 सीटों पर बढ़त के आसार
अन्य- 2 से 4 सीटों पर जीत की उम्मीद
(टाइम्स नाउ ETG का सर्वे)
NOV 30, 2023 18:22 IST

छत्तीसगढ़ के सरगुजा क्षेत्र में किस पार्टी को कितनी सीट?

NOV 30, 2023 18:15 IST

Exit Poll 2023 Live: राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में किसको कितनी सीट?

NOV 30, 2023 17:59 IST

राजस्थान EXIT Poll में भाजपा को भारी बहुमत

कांग्रेस- 56 से 72 सीटों पर जीत के आसार
भाजपा- 108 से 128 सीटों पर जीत के आसार
अन्य- 13 से 21 सीटों पर जीत के आसार
(टाइम्स नाउ ETG का सर्वे)
NOV 30, 2023 17:48 IST

राजस्थान के ढूंढाड़ और हाड़ौती में बीजेपी ने बनाई बड़ी बढ़त

NOV 30, 2023 17:42 IST

Exit Poll Results 2023 Live: क्या कहते हैं राजस्थान के एग्जिट पोल?

Rajasthan Exit Poll Results 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद अब एग्जिट पोल में अनुमान सामने आ रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत ने ETG के साथ एग्जिट पोल किया है और सर्वे के मुताबिक राजस्थान की जनता का मूड सामने आ रहा है। सर्वे में क्या बातें निकलकर सामने आ रही है जानिए। पढ़ें सारे अपडेट्स
NOV 30, 2023 17:35 IST

सबसे सटीक, सबसे साइंटिफिक, सबसे विश्वसनीय Exit Poll

NOV 30, 2023 17:30 IST

Exit Poll के नतीजों पहले अशोक गहलोत का बड़ा दावा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया है कि एग्जिट पोल में कुछ भी आए, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी। राजस्थान में 199 सीटों के लिए गत 25 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ। तीन दिसंबर को मतगणना होगी। गहलोत ने ये दावा एग्जिट पोल के नतीजे आने से ठीक पहले किया है। पढ़ें पूरी खबर
NOV 30, 2023 17:01 IST

Exit Poll 2023 Result Live: चुनाव आयोग ने बदला एग्जिट पोल का समय

NOV 30, 2023 16:55 IST

Exit Poll 2023 Result Live: अशोक गहलोत का बड़ा दावा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि चुनाव बाद सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में कुछ भी आंकड़े दिखाए जाएं, लेकिन मुझे लगता है कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि राजस्थान में उनके नेतृत्व वाली कांग्रेस के खिलाफ सत्ता विरोधी माहौल नहीं है तथा भाजपा का ध्रुवीकरण का प्रयास सफल नहीं रहा, इसलिए हमारी जीत होगी।
NOV 30, 2023 16:00 IST

मध्य प्रदेश चुनाव 2018 के एग्जिट पोल

2018 में मध्य प्रदेश में 230 सीटों पर मतदान हुआ था। यहां बहुमत का आंकड़ा 116 है। मतदान के बाद जारी एग्जिट पोल में ज्यादातर एजेंसियों ने कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर दिखाई थी। हालांकि, एबीपी-सीएसडीएस ने कांग्रेस को बहुमत देते हुए सीटों की संख्या 126 दिखाई थी और भाजपा को 94 सीटें दी थीं। टाइम्स नाउ-सीएनएक्स ने भाजपा को बहुमत दिया था और सीटों की संख्या 126 थी, कांग्रेस को 89 सीटें मिल रही थीं। इसके अलवा न्यूज नेशन, न्यूज 24-पेस मीडिया के एग्जिट पोल में किसी पार्टी को बहुमत नहीं दिया गया था। इन आंकड़ों में दोनों पार्टियों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला था।
NOV 30, 2023 16:00 IST

राजस्थान चुनाव 2018 के एग्जिट पोल

राजस्थान में 2018 के विधानसभा चुनाव में 199 सीटों पर मतदान हुआ था। चुनाव के बाद जारी हुए एग्जिट पोल में राज्य में हर पांच साल में सत्ता बदलने के रिवाज को स्पष्ट दिखाया गया था। लगभग सभी एजेंसियों ने भाजपा सरकार जाने और कांग्रेस सरकार के गठन का अनुमान जताया था। आज तक-एक्सिस माय इंडिया ने कांग्रेस को 130 सीटें दी थीं तो भाजपा को 63 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। टाइम्स नाउ-सीएनएक्स ने कांग्रेस को 105, भाजपा को 85 सीटें दी थीं। रिपब्लिक-जन की बात के एग्जिट पोल में कांटेदार मुकाबला दिखाया गया था और भाजपा को 93 तो कांग्रेस को 91 सीटें दी गई थीं।
NOV 30, 2023 15:59 IST

छत्तीसगढ़ चुनाव 2018 के एग्जिट पोल

2018 में छत्तीसगढ़ में 90 सीटों पर मतदान हुआ था। राज्य में टाइम्स नाउ-सीएनएक्स ने भाजपा को 46 सीटें, कांग्रेस को 35 सीटें और बसपा को 7 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। इसके अलावा न्यूज 24-पेस मीडिया ने भाजपा को 38, कांग्रेस को 48 सीटें दी थीं। एबीपी-सीएसडीएस ने भाजपा को 39 तो कांग्रेस केा 46 सीटें दी थीं। वहीं आजतक- एक्सिस माय इंडिया ने कांग्रेस को 55-65 सीटें, भाजपा को 21-31 सीटें दी थीं।
NOV 30, 2023 15:59 IST

तेलंगाना चुनाव 2018 के एग्जिट पोल

तेलंगाना के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में केसीआर के नेतृत्व में बीआरएस सरकार के दोबारा सत्ता में आने का अनुमान जताया गया। टाइम्स नाउ-सीएनएक्स ने बीआरएस को 66 सीटें तो कांग्रेस को 37 सीटें दीं थीं। रिपब्लिक-जन की बात के अनुसार केसीआर की पार्टी को 58 सीटें तो कांग्रेस-टीडीपी गठबंधन को 45 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था।
NOV 30, 2023 15:59 IST

मिजोरम चुनाव 2018 के एग्जिट पोल

उत्तर-पूर्वी राज्य मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा में हुए चुनाव के बाद एग्जिट पोल के आंकड़ों में रिपब्लिक टीवी-सी वोटर ने कांग्रेस को 14 से 18 सीटें, मिजो नेशनल फ्रंट को 16 से 20 सीटें मिलने का अनुमान जताया था। टाइम्स नाउ-सीएनएक्स ने कांग्रेस को 16 तो मिजो नेशनल फ्रंट को 18 सीटें दी थीं।