Sardarshahar By-Election Result 2022 (सरदारशहर उपचुनाव के नतीजे 2022): राजस्थान की सरदारशहर जो चूरू में आती है इस सीट पर उपचुनाव हुआ है, अब इस सीट पर चुनाव परिणाम 8 दिसंबर को आना है, आप यहां चुनाव आयोग की बेव साइट (ECI Website) पर चुनाव नतीजों के बारे में ताजा अपडेट जान सकते हैं। सरदारशहर सीट पर 5 दिसंबर को उपचुनाव हुआ था मुकाबला यहां कांटे का है जहां बीजेपी ये चुनाव जीतकर कर 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की राह आसान करने में लगी है वहीं भूतपूर्व कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा के बेटे अनिल शर्मा अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।
राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने इस उपचुनाव के लिए अनिल शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है, अनिल शर्मा इस सीट से विधायक रह चुके भंवर लाल शर्मा के बेटे हैं ध्यान रहे कि भंवर लाल शर्मा के निधन से ही यह सीट खाली हुई थी।
आप इस लिंक से रिजल्ट की जानकारी कर सकते हैं-
वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस सीट से अशोक पींचा को टिकट दिया है, जबकि आरएलपी ने लालचंद मूंड को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है।
2018 में कांग्रेस उम्मीदवार भंवरलाल शर्मा ने जीत दर्ज की थी
विधानसभा चुनाव 2018 में सरदारशहर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार भंवरलाल शर्मा ने 95 हजार से ज्यादा वोट पाकर जीत दर्ज की थी उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार अशोक कुमार को पराजित किया था। गौर हो कि इस सीट पर विधायक भंवर लाल शर्मा का निधन हो गया था, वो सात बार इस विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं, इस सीट पर लंबे समय से कांग्रेस का कब्जा रहा है,राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा में इस समय कांग्रेस के 107, बीजेपी के 71 और 13 निर्दलीय MLA हैं बाकी सीटें अन्य पार्टियों के हिस्से हैं।
