Election Commission of India (ECI) Madhya Pradesh Election/Chunav Results 2023 on eciresults.nic.in, results.eci.gov.in, eci.gov.in: मध्य प्रदेश में इस बार किसकी सरकार बनेगी...क्या शिवराज सिंह चौहान उर्फ 'मामा' के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार कमबैक करेंगी या फिर कांग्रेस पलीता लगाकर आगे निकल जाएगी? यह बात शुक्रवार (तीन दिसंबर, 2023) को साफ हो जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम के लिए वोटों की गिनती उसी रोज होगी।
आप इस दौरान सबसे सटीक नतीजे चुनाव आयोग की साइट पर देख सकेंगे। आपको इसके eci.gov.in पर जाना होगा। जैसे ही आप वहां पहुंचेंगे तो होम पेज पर आपको इलेक्शन रिजल्ट्स से जुड़ा ऑप्शन मिलेगा। वहां पर मध्य प्रदेश के नतीजों से जुड़ा विकल्प चुनना होगा, जिसके बाद आप सुबह से ही रुझान और नतीजों से जुड़े अपडेट्स पा सकेंगे।
हालांकि, मुख्यधारा के न्यूज चैनलों और पोर्टल्स के मुकाबले चुनाव आयोग की वेबसाइट पर ट्रेंड्स और रिजल्ट्स से जुड़े अपडेट थोड़ा देर से मिलेंगे। ऐसे में आप टाइम्स नाऊ नवभारत वेबसाइट का रुख कर सकते हैं। यहां आपको म.प्र विधानसभा चुनाव 2023 से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर लाइव ब्लॉग, आर्टिकल्स, वेब स्टोरी और वीडियो स्टोरी आदि के फॉर्मैट में मिलेगी।
मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं। सूबे में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 116 का आंकड़ा चाहिए होगा। हालांकि, प्रदेश में असल सियासी टक्कर बीजेपी और कांग्रेस के बीच मानी जा रही है। सूबे विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर, 2023 को वोटिंग हुई थी, जबकि मतगणना तीन दिसंबर, 2023 को की जाएगी।
