इलेक्शन

Election Commission Notice To BJP: पीएम मोदी और राहुल गांधी के चुनावी भाषणों को लेकर चुनाव आयोग एक्शन में, 29 अप्रैल तक मांगा जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 25, 2024, 03:45 PM IST

Election Commission Notice To BJP, Know Why: चुनाव आयोग ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 77 के तहत पार्टी अध्यक्षों को जिम्मेदार ठहराया है। आयोग ने 29 अप्रैल को सुबह 11 बजे तक दोनों पार्टियों से जवाब मांगा है।

Image

पीएम मोदी और राहुल गांधी

Photo : PTI

Election Commission issues notice to BJP's Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनावी भाषणों को लेकर चुनाव आयोग एक्शन में आ गया है।राजस्थान के बांसवाड़ा में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए भाषण को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की शिकायत पर निर्वाचन आयोग ने भाजपा से मांगा जवाब। निर्वाचन आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी द्वारा आदर्श आचार संहिता का कथित उल्लंघन किए जाने का संज्ञान लिया।

पीएम मोदी-राहुल गांधी के भाषणों पर लिया संज्ञान

चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कथित चुनाव आचार संहिता उल्लंघनों का संज्ञान लिया है। आयोग ने 29 अप्रैल को सुबह 11 बजे तक जवाब मांगा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने एक दूसरे पर धर्म, जाति, समुदाय या भाषा के आधार पर नफरत और विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया था।

धारा 77 का दिया हवाला

चुनाव आयोग ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 77 के तहत पार्टी अध्यक्षों को जिम्मेदार ठहराया है। पहले कदम के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघनों के आरोपों का मामला भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ साझा किया।

आयोग ने 29 अप्रैल को सुबह 11 बजे तक दोनों पार्टियों से जवाब मांगा है।

आयोग का कहना है कि राजनीतिक दलों को अपने उम्मीदवारों, विशेषकर स्टार प्रचारकों के आचरण की प्राथमिक जिम्मेदारी लेनी होगी। आयोग का कहना है कि उच्च पदों पर बैठे लोगों के प्रचार भाषणों के अधिक गंभीर परिणाम होते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article