इलेक्शन

Delhi Chunav Parinam 2025, Congress Ragini Nayak: कांग्रेस की तेज तर्रार प्रवक्ता रागिनी नायक जीतीं या हारीं? पढ़िए वजीरपुर सीट का सबसे तेज चुनाव परिणाम

Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, wazirpur Seat congress Candidate Ragini Nayak Result Updates: कांग्रेस ने अपनी तेज तर्रार प्रवक्ता रागिनी नायक को दिल्ली के वजीरपुर सीट से उम्मीदवार बनाया था। रागिनी नायक की पहचान एक छात्रनेता के तौर पर रही है। पढ़िए वजीरपुर सीट का सबसे सटीक रिजल्ट

Image

ragini

Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, wazirpur Seat congress Candidate Ragini Nayak Result Updates: वजीरपुर सीट से कांग्रेस की रागिनी नायक हार गई हैं। वजीरपुर सीट से रागिनी नायक तीसरे नंबर पर रहीं और उन्हें 6348 वोट मिले हैं। वजीरपुर से बीजेपी उम्मीदवार पूनम शर्मा ने जीत हासिल की है।

रागिनी नायक के आने से हॉट सीट बन गई थी वजीरपुर

वजीरपुर सीट इस बार रागिनी नायक के मैदान में आ जाने से हॉट सीट बन गया था। कांग्रेस ने वजीरपुर से रागिनी नायक को टिकट दिया था, रागिनी नायक का वजीरपुर सीट पर मुकाबला आप के राजेश गुप्ता और बीजेपी की पूनम शर्मा के बीच था। राजेश गुप्ता वजीरपुर सीट से दो बार चुनाव जीत चुके थे, इस बार उन्हें हार मिली है। वहीं रागिनी नायक यहां कांग्रेस को बढ़त दिलाने की कोशिश में थीं, लेकिन सफल नहीं हुईं। पढ़िए वजीरपुर सीट के पल-पल के अपडेट्स

वजीरपुर सीट पर 2020 का चुनाव परिणाम

2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजेश गुप्ता ने 57,331 वोट हासिल कर 11,000 से अधिक वोटों से सीट जीती थी। भाजपा के महेंद्र नागपाल 45,641 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे, जबकि कांग्रेस के हरिकिशन जिंदल को केवल 3,501 वोट मिले थे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article