Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, Karawal Nagar Seat BJP Candidate Kapil Mishra Result Updates: दिल्ली विधानसभा की करावल नगर सीट पर मुकाबला बहुत रोचक है। यहां भाजपा के उम्मीदवार कपिल मिश्रा पर सबकी नजर टिकी हुई थी। बता दें कि कपिल मिश्रा पहले आम आदमी पार्टी में थे। 2015 में उन्होंने आप के नेतृत्व में करावल नगर सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल कर विधायक बने थे। 2025 में करावल नगर सीट पर कपिल मिश्रा ने एक बार फिर जीत हासिल की। बता दें कि कपिल मिश्रा ने 2017 में आप सरकार ने उन्हें दिल्ली जल मंत्री के पद से बर्खास्त किया। कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया था, जिस कारण उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था।
करावल नगर सीट पर मुकाबला इसलिए भी रोचक रहा, क्योंकि यहां से चुनावी मैदान में आप के नेतृत्व में एक बार के विधायक रहे कपिल मिश्रा बीजेपी से दूसरी बार विधायक बनने की रेस में उतरे थे और जीत हासिल भी की। और आप के उम्मीदवार मनोज त्यागी से उनका मुकाबला हुआ। वहीं कांग्रेस ने बीजेपी के प्रत्याशी कपिल मिश्रा के खिलाफ पी.के मिश्रा को चुनावी मैदान में उतारा था। करावल नगर सीट पर इस बार पूर्व AAP नेता vs AAP उम्मीदवार रहा।
करावल नगर विधानसभा चुनाव 2025 रिजल्ट
कपिल मिश्रा (बीजेपी) - 107367 वोट (Won)मनोज त्यागी (आप) - 84012 वोट
पी.के मिश्रा (कांग्रेस) - 3921 वोट
करावल नगर विधानसभा चुनाव परिणाम का ताजा अपडेट
- करावल नगर सीट पर बीजेपी के कपिल मिश्रा नेे 23355 वोटों से आप को हराया।- करावल नगर विधानसभा सीट पर बीजेपी की जीत।
- 22वें राउंड की वोटिंग जारी। 34531 वोटों से पीछे चल रहे हैं आप के मनोज त्यागी।
- 17वें राउंड की वोट काउंटिंग में बीजेपी के कपिल मिश्रा 40836 वोटों से आगे। अभी तक मिले कुल 93917 वोट।
- 17वें राउंड की काउंटिंग जारी है। इसमें बीजेपी के कपिल मिश्रा 44847 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- 24 में 14 राउंड की मतगणना में बीजेपी के कपिल मिश्रा को 76817 वोट मिले हैं। वह अभी 42123 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- 30980 वोटो से करावल नगर सीट पर जीत दिशा में आगे बढ़ रहे भाजपा के कपिल मिश्रा।
- करावल नगर सीट पर आप के मनोज त्यागी बीजेपी के कपिल मिश्रा से 27215 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
- भाजपा के कपिल मिश्रा और आप के मनोज त्यागी के बीच 18174 वोटों का अंतर।
- सुबह 10: 40 बजे के अपडेट के अुसार, अब बीजेपी के कपिल मिश्रा 15504 वोटों के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
- 10 बजे के ताजा अपडेट के अनुसार, कपिल मिश्रा अब 8603 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- तीन हजार से अधिक वोटों से आप के मनोज कुमार त्यागी भाजपा से पीछड़े।
- 3000 वोट से आगे चल रहे भाजपा के उम्मीदवार कपिल मिश्रा।
- दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना ईवीएम से शुरू हो गई है।
- करावल नगर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार कपिल मिश्रा आगे चल रहे हैं।
- करावल नगर सीट पर मतगणना शुरू हो गई है। जल्द ही मालूम होगा कि इस सीट पर किस पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना की प्रक्रिया कुछ ही देर में शुरू होने वाली है।
उम्मीदवारों की लिस्ट
AAP - मनोज त्यागी
BJP - कपिल मिश्रा
कांग्रेस - पी.के मिश्रा
BSP - देवेन्द्र भैया
करावल नगर विधानसभा सीट उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। 2020 में करावल नगर विधान सभा सीट भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने जीती थी। 5 फरवरी 2025 को हुई वोटिंग में करावल नगर विधानसभा सीट पर 64.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। यहां आप के मनोज त्यागी, भाजपा के कपिल मिश्रा और कांग्रेस के पी.के मिश्रा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।
