Delhi MCD Election Result 2022 Ward Wise Winners List : दिल्ली नगर निगम चुनावों (MCD) के आए रुझानों/नतीजों से साफ हो गया है कि इस बार एमसीडी में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। केजरीवाल की पार्टी एमसीडी में बड़ी जीत दर्ज करने की ओर है। हालांकि, इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) से कड़ी टक्कर देखने को मिली है। इस जीत से आम आदमी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उत्साहित हैं। AAP के पार्टी दफ्तरों पर जश्न का माहौल है। एमसीडी चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि 'भाजपा की डर्टी पॉलिटिक्स इस बार काम नहीं आई। जनता ने चुनाव में भाजपा का करारा जवाब दिया है। देश में अब केजरीवाल ही मोदी के विकल्प हैं।' अब तक आए वार्डों के नतीजे इस प्रकार हैं-
दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD) : वार्ड वार विजेताओं की सूची
नरेला-AAP जीतीबांकनेर-AAP जीती
होलंबी कलां-AAP जीती
अलीपुर-AAP जीती
बख्तावरपुर-BJP जीती
बुराड़ी-AAP जीती
कादीपुर-AAP जीती
मुकुंदपुर-BJP जीती
संत नगर-BJP जीती
झड़ौदा-AP जीती
शकरपुर -BJP जीती
सुल्तानपुरी-AAP विजयी
तुगलकाबाद एक्सटेंशन- AAP की जीत
संत नगर-AAP की जीत
मोहन गार्डन- BJP जीती
दरियागंज- AAP की जीत
जामा मस्जिद- AAP की जीत
कापसहेड़ा - AAP की जीत
संगम विहार- AAP की जीत
कोटला मुबारकपुर- BJP की जीत
पांडव नगर- BJP की जीत
रोहिणी डी- BJP जीती
लक्ष्मीनगर-BJP जीती
लाजपत नगर-BJP जीती
चौहन बागर-कांग्रेस जीती
गीता कॉलोनी-BJP जीती
इस बार 50.47 फीसदी मतदान हुआ
एमसीडी के 250 वार्डों के लिए बीते रविवार को वोटिंग हुई। इस बार एमसीडी में 50.47 फीसदी मतदान हुआ। साल 2017 के मुकाबले इस बार 3.53 प्रतिशत कम मतदान हुआ। मतदान की रफ्तार सुबह धीमी रही। सुबह के वक्त मदतान की गति धीमी रही लेकिन दोपहर बाद मतदान ने थोड़ी रफ्तार पकड़ी। मुस्लिम बहुल सीटें-चांदनी महल, मटिया महल, जामा मस्जिद, बल्लीमारान, चांदनी चौक, दरियागंज, शाहीन बाग, ओखला, जामिया नगर, तैमूर नगर, अबुल फजल इंक्लेव के मतदाताओं में ज्यादा उत्साह देखा गया।
