LIVE
Delhi MCD Chunav Result 2022: दिल्ली में AAP का बजा डंका, CM बोले- हमें चाहिए केंद्र-PM मोदी का ‘आशीर्वाद'
Delhi MCD Chunav Result 2022: दिल्ली में AAP का बजा डंका, CM बोले- हमें चाहिए केंद्र-PM मोदी का ‘आशीर्वाद'
मतगणना से जुड़ा हर अपडेट हम आपको यहां दे रहे हैं:
DEC 07, 2022 15:08 IST
DEC 07, 2022 15:04 IST
बहुमत मिलने के बाद क्या बोले केजरीवाल? जानिए बड़ी बातें
आपने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी। मैं यह ऋण नहीं चुका सकूंगा...आई लव यू टू...।जिन्होंने वोट नहीं दिया, उनके काम पहले कराएंगे, फिर दूसरों के काम करेंगे। दिल्ली को ठीक करने के लिए हमें सबकी मदद चाहिए। केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री से भी आशीर्वाद चाहिए। दिल्ली को साफ करने के लिए सबकी ड्यूटी लगेगी। अकेले हमसे न होगा...दो करोड़ लोगों का परिवार सफाई करेंगे। भ्रष्टाचार भी दूर करना है...ये सब भी हमें खत्म करना है। जिस तरह दिल्ली सरकार का सिस्टम बनाया तो उसी तरह एमसीडी को भी बनाना है। हम शरीफों और अच्छे लोगों की पार्टी हैं। हम गाली-गलौज करने नहीं आए।
DEC 07, 2022 14:41 IST
अहंकार में मत रहो...मोदी-शाह के फोटो लगाए फिर भी दिल्ली ने बेटे को दिलाई जीत- संजय सिंह
बहुमत मिलने के बाद आप दफ्तर से संजय सिंह ने बुधवार को कहा- बीजेपी वालों को सुन रहा था। वह कह रहे थे कि मेयर उनका होगा...दुनिया की सबसे बड़ी बेशर्म पार्टी है बीजेपी...खुद ही कह रही है कि वह भारतीय खोका पार्टी है। दिल्ली के कूड़ा राज और कूड़े के पहाड़ पर दिल्ली की जनता ने झाड़ू चलाने का काम किया है। एक बार फिर से आप सबको दिल की गहराई से बधाई देते हुए कहना चाहता हूं कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के लोगों अहंकार में मत रहो। मोदी-शाह की फोटो लगाई। नड्डा को लगाया पर दिल्ली ने अपने बेटे को जताया।
DEC 07, 2022 14:00 IST
एमसीडी चुनाव: ‘आप' बहुमत के करीब, भाजपा का 15 साल का शासन खतरे में
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अभी तक आए परिणामों को देखते हुए आम आदमी पार्टी (आप) इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 15 साल के शासन को समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ती नजर आ रही है। बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को एमसीडी के 250 वार्ड में से 126 में जीत दर्ज करनी होगी। ‘आप’ के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि महज 10 साल पुरानी पार्टी ने देश की सबसे बड़ी पार्टी (भाजपा) को उसी के गढ़ में ‘‘मात’’ दे दी। उन्होंने कहा, ‘‘ परिणामों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ‘आप’ एक बेहद ईमानदार पार्टी है।’’
DEC 07, 2022 13:24 IST
ECI Results 2022: क्या कहता है रिजल्ट पर ताजा डेटा?
एमसीडी चुनाव के लिए फिलहाल मतगणना जारी है। दोपहर डेढ़ बजे तक आए आंकड़ों के अनुसार, आप ने 115 , भाजपा ने 96 और कांग्रेस ने पांच सीट अपने नाम की है। यह जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दी गई। आप 17 सीटों पर बढ़त बनाए है, जबकि नौ सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।
DEC 07, 2022 13:01 IST
DEC 07, 2022 12:42 IST
MCD Elections Results: किसे हासिल हुईं कितनी सीटें? जानिए ताजा अपडेट
AAP-104BJP-83INC-4
DEC 07, 2022 12:35 IST
एमसीडी चुनाव: कितने अंतर से जीतीं बॉबी, जानिए क्या है एजेंडा?
दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की सुल्तानपुरी ए से ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी चुनाव जीत गई हैं। बॉबी ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार वरुण ढाका को 6,714 मतों से मात दी। चुनाव में बॉबी अकेली ट्रांसजेंडर उम्मीदवार थीं। पार्टी का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुने जाने के बाद बॉबी ने कहा था कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र को सुंदर बनाना चाहती हैं और उनके आसपास रहने वाले लोगों के जीवन में सुधार लाना चाहती हैं। बॉबी ने कहा था कि वह दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए काम करेंगी।
DEC 07, 2022 12:28 IST
जेल में बंद मंत्री के मसाज वीडियो से हुआ आप को नुकसान!
दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद और मसाज कराने को लेकर विवादों में आए आप के मंत्री सत्येंद्र जैन के विधानसभा क्षेत्र में सभी तीनों वॉर्ड्स (रानी बाग, पश्चिम विहार और सरस्वती विहार) में बीजेपी ने जीत हासिल की है।
DEC 07, 2022 12:22 IST
MCD Polls Results 2022: नतीजों पर यह है ताजा अपडेट
DEC 07, 2022 12:16 IST
DEC 07, 2022 12:13 IST
ECI MCD Result: दिल्ली में अब चलेगा असली झाडू़- मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि असली झाड़ू अब दिल्ली में चलेगा। इसे कूड़े के पहाड़ों पर चलाया जाएगा। सारे मुख्यमंत्री और संसद दिल्ली में लगे थे। आप देख लीजिए। जनता जनार्दन है...कल भी मैं आपसे मिलूंगा, जश्न एकजुट हो मनाएंगे।
DEC 07, 2022 12:11 IST
ECI Results 2022: आप खेमे में हलचल बढ़ी, दफ्तर में मनने लगा जश्न
दिल्ली में नगर निगम चुनाव के नतीजों के लिए वोटों की गिनती फिलहाल जारी है। दोपहर 12 बजे तक के रुझानों के अनुसार, आप 136 सीटों पर सबसे आगे चल रही है, जबकि बीजेपी 100 और कांग्रेस 10 सीट पर बढ़त बनाए है। वहीं, अन्य चार सीट के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इस बीच, आप के खेमे में हलचल बढ़ गई है। आप के दफ्तर में जश्न चालू हो गया है, जबकि सीएम केजरीवाल के घर पार्टी नेता संजय सिंह पहुंचे।
DEC 07, 2022 12:05 IST
MCD Polls Results 2022: अब तक किसे कितनी सीटों पर हासिल हुई जीत?
चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, आप 75 सीट जीत चुकी है और 60 सीट पर बढ़त बनाए है, जबकि बीजेपी 55 सीटों पर विजय हासिल कर चुकी है और 48 पर बढ़त बनाए है। कांग्रेस के खाते में चार सीट आई हैं और पांच पर बढ़त बनाए है। स्वतंत्र उम्मीदवारों के हाथ एक सीट पर जीत आई है, जबकि दो सीट पर वे बढ़त बनाए हुए हैं।
DEC 07, 2022 11:42 IST
MCD Chunav Result 2022: आप लगातार आगे
बीजेपी 48 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है जबकि आम आदमी पार्टी 58 वार्ड में जीत हासिल कर चुकी है और चार पर कांग्रेस जीत हासिल कर चुकी है। ताजा रुझानों के मुताबिक बीजेपी 104 तथा AAP 133 वार्ड में आगे है।
DEC 07, 2022 11:28 IST
MCD Chunav Result 2022: जानिए सांसदों के क्षेत्र का हाल
सांसद गौतम गंभीर के संसदीय क्षेत्र में पढ़ने वाले 36 वार्ड में से 19 में बीजेपी तथा 15, कांग्रेस दो में आप आगे चल रही है। सांसद मीनाक्षी लेखी के संसदीय क्षेत्र नई दिल्ली में पढ़ने वाले 25 वार्ड में बीजेपी 6 वार्ड तथा आम आदमी पार्टी 18 वार्ड में आगे चल रही है जबकि एक वार्ड में अन्य आगे है। मनोज तिवारी के संसदीय क्षेत्र में पढ़ने वाले 45 वार्ड में 23 बीजेपी तथा 17 में बीजेपी और तीन में कांग्रेस आगे चल रही है।
DEC 07, 2022 11:28 IST
MCD Chunav Result 2022: बीजेपी 40 वार्ड में हासिल कर चुकी है जीत
वार्ड 64 केशव पुरम से योगेश वर्मा 2400 वोटों से विकास गोयल से जीते। बीजेपी अभी तक 40 वार्ड जीत चुकी है जबकि आम आदमी पार्टी 47 वार्ड जीत गई है। कांग्रेस 4 तथा निर्दलीय एक सीट पर जीत हासिल कर चुके हैं।
DEC 07, 2022 11:28 IST
MCD Results: दिल्ली एमसीडी अपडेट
अभी तक जिन सीटों के परिणाम घोषित हुए वो इस प्रकार हैंबीजेपी 31आम आदमी पार्टी 32कांग्रेस 4स्वतंत्र 1अब तक 68 फीसदी वोट गिने जा चुके हैं
DEC 07, 2022 11:12 IST
MCD Chunav Result 2022: यहां आप है आगे
आम आदमी पार्टी जिन वार्ड में आगे चल रही है उनमें शामिल हैं- सुंदर नगरी, नंद नगरी, वेलकम कॉलोनी, रामनगर ईस्ट, भजनपुरा, घोंडा, कर्दमपुरी, श्रीराम कॉलोनी, सोनिया विहार, साबापुर, नरेला, बांकनेर, झड़ौदा, रोहिणी-ए, रोहिणी-बी, मुबारकपुर, बेगमपुर, नंगल ठाकरान, मंगोलपुरी ए, मंगोलपुरी, सुल्तानपुरी-ए, सुल्तानपुरी बी, हरकेश नगर, मॉडल टाउन, केशव पुरम, शास्त्रीनगर, सदर बाजार, बल्लीमारान, रघुबीर नगर महावीर एंक्लेव, हस्तसाल, विकासपुरी।
DEC 07, 2022 11:06 IST
