इलेक्शन

Delhi MCD Election 2022: जानिए एमसीडी चुनाव की वोटिंग का समय और जरूरी जानकारी, इतने बजे तक ही डाल पाएंगे वोट

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Dec 4, 2022, 08:00 AM IST

Delhi MCD Election 2022 (दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022): दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। इस बार बीजेपी और आम आदमी पार्टी में कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम को 5.30 बजे तक होगी।

Image

MCD चुनाव से जुड़ी हर जानकारी

Photo : ANI

Delhi MCD Election 2022 (दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022): दिल्ली चुनाव आयोग ने दिल्ली नगर निगम (MCD) के 250 वार्डों पर आज चुनाव हो रहा है। चुनाव परिणाम 7 दिसंबर, 2022 को घोषित किए जाएंगे। बीजेपी ने बड़े पैमाने पर जनसंपर्क अभियान चलाया और अनुमान है कि अभियान के दौरान एक लाख से अधिक भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजधानी में एक करोड़ से अधिक मतदाताओं तक पहुंचे। केंद्र द्वारा एमसीडी में तीन पूर्व नगर निगमों को एकीकृत करने के बाद यह पहला निकाय चुनाव हो रहा है। तीन मौजूदा नागरिक निकायों - पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी), उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) - को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के रूप में एक इकाई में फिर से एकीकृत किया गया है।

कितने बजे शुरू होगा मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक दिल्ली नगर निगम यानि एमसीडी चुनाव के लिए 4 दिसंबर (रविवार) को सुबह 8 बजे से शाम 5.30 बजे तक वोट डाले जाएंगे। कुल 250 वार्डों के लिए मतदान होगा और रिजल्ट 7 दिसंबर को घोषित होगा। भाजपा और ‘आप’ दोनों ने 250 उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि कांग्रेस केवल 247 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

बागी बिगाड़ेंगे खेल!

इस बार कई सीटों पर बागी उम्मीदवार बीजेपी और आम आदमी पार्टी दोनों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कुल 382 निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मोती नगर के रमेश पार्क वार्ड नंबर 91 से बीजेपी से नाराज़ होकर बगावत करने वाले राजकुमार खुराना निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं जहां से बीजेपी ने यहां से प्रदीप तिवारी को टिकट दिया है। वहीं मधु विहार वार्ड नंबर 25 से आप का टिकट ना मिलने की वजह से बागी हुए विकास गोयल भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में हैं औऱ उन्हें मजबूत उम्मीदवार भी माना जा रहा है। कुल मिलाकर कई सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार खेल बिगाड़ते नजर आ रहे हैं।

इस बार हुआ परिसीमन

2017 में जब 272 वार्ड थे तो तब बीजेपी ने 181 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि कांग्रेस को 48 और आप को 30 सीटें मिली थी। परिसीमन के बाद इस बार दिल्ली नगर निगम के 250 वॉर्डों के लिए मतदान हो रहा है। 250 सीटों में से 42 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई हैं। इनमें 21 सीटें अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं जबकि 104 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली में कुल 1 करोड़ 34 लाख 74 हजार के करीब वोटर हैं। और सभी सीटों पर ईवीएम से वोट डाले जा रहे हैं।
किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article