इलेक्शन

Delhi MCD Election 2022: 250 वार्ड, 1349 उम्मीदवार और 30 हजार फोर्स; जानें कब शुरू होगी वोटिंग

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 4, 2022, 12:04 AM IST

Delhi MCD Election 2022 (दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022): दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए 4 दिसंबर 2022 को वोटिंग होगी। इस चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। बीजेपी पिछले 15 सालों से सत्ता में है और वो इसे बरकार रखने की कोशिश में है, वहीं आप और कांग्रेस उसे सत्ता से बेदखल करने के लिए प्रयास कर रही है।

Image

MCD चुनाव के लिए 4 दिसंबर को होगा मतदान

Delhi MCD Election 2022 (दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022): दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए प्रचार का शोर शुक्रवार को खत्म हो गया। अब उम्मीदवार डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं को रिझाने की कोशिश कर रहे हैं। एमसीडी चुनाव के लिए मतदान 4 दिसंबर को होगा। वोटिंग सुबह आठ बजे शुरू होगी जो शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगी।

250 वार्ड

इस चुनाव में कुल 250 वार्ड हैं। इस बार का चुनाव पिछली बार से काफी अलग है। इस बार तीनों एमसीडी को फिर से एक दिया गया है, जिसके बाद सीटों की संख्या घटकर 250 हो गई। इससे पहले दिल्ली नगर निगम तीन भागों में बंटा था। उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी- इन तीनों ही निगमों में बीजेपी की ही सत्ता थी। जिसे उखाड़ फेंकने की कोशिश में आप और कांग्रेस लगी हुई है।

1349 उम्मीदवार

इस बार के चुनाव में 1349 कैंडिडेट मैदान में हैं। इस बार तीनों ही पार्टियों ने महिलाओं को जमकर टिकट दिया है। आम आदमी पार्टी ने सबसे अधिक 140 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, उसके बाद भाजपा ने 137 और कांग्रेस ने 134 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। एमसीडी चुनावों में 50 फीसदी यानि कि 125 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित है।

सुरक्षा व्यवस्था सख्त

दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था सख्त है। विभिन्न मतदान केंद्रों पर करीब 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी महत्वपूर्ण बूथों और संवेदनशील क्षेत्रों में अधिक तैनाती की जाएगी। स्थिति पर नजर रखने के लिए रात्रि गश्त भी की जा रही है।

कितने बूथ

मिली जानकारी के अनुसार इस चुनाव में 1.46 करोड़ लोग वोट डालेंगे। जिसमें 79.86 लाख पुरुष, 66.86 महिलाएं और 1,061 ट्रांसजेंडर व्यक्ति शामिल हैं। वहीं पोलिंग बूथों की संख्या इस बार बढ़ाकर 13,665 कर दी गई है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article