इलेक्शन

Delhi Chunav: AAP के जिस उम्मीदवार ने किया था 15 करोड़ वाला दावा, उसका क्या हुआ?

Delhi Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनती हुई नजर आ रही है और आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा 47 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी के खाते में 23 सीटें आती हुई नजर आ रही है।

Image

सुल्तानपुर माजरा से मुकेश अहलावत जीते (फोटो साभार: @mukeshahlawatap)

Photo : Twitter

Delhi Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनती हुई नजर आ रही है और आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा 48 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी के खाते में 22 सीटें आती हुई नजर आ रही है। हालांकि, शाम तक स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी, लेकिन हम बात आम आदमी पार्टी के उस उम्मीदवार की करेंगे जिन्होंने चुनाव नतीजों से पहले दावा किया था कि उनके पास फोन कॉल आया है और उन्हें 15 करोड़ रुपये और मंत्री पद ऑफर किया जा रहा है।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं सुल्तानपुर माजरा से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार मुकेश अहलावत की। चुनाव आयोग के मुताबिक, मुकेश अहलावत ने सुल्तानपुर माजरा से जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के करम सिंह कर्मा को 17126 मतों के अंतर से हरा दिया है। मुकेश अहलावत को कुल 58,767 मत मिले है।

Sultanpur Majra

सुल्तानपुर माजरा

भाजपा शनिवार को 26 साल से अधिक समय के बाद दिल्ली की सत्ता पर आसीन होने की ओर अग्रसर है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रूझानों और परिणामों के अनुसार, भाजपा 70 सदस्यीय विधानसभा की 48 सीट पर जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 22 सीट पर आगे है। ‘आप’ के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जंगपुरा से हार स्वीकार कर ली है, जबकि पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली से हार का सामना करना पड़ सकता है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article