इलेक्शन

'दिल्ली तो झांकी हैं, बिहार अभी बाकी है...'; भाजपा की जीत पर बोले जीतन राम मांझी

Delhi Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा एकतरफा बढ़त बनाए हुए हैं। इस बीच, केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने विपक्षियों पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली तो झांकी हैं, बिहार अभी बाकी है। इससे पहले उन्होंने दिल्ली में भाजपा सरकार बनने का दावा किया।

Image

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (फोटो साभार: @jitanrmanjhi)

Photo : Twitter

Delhi Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा एकतरफा बढ़त बनाए हुए हैं। इस बीच, केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने विपक्षियों पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली तो झांकी हैं, बिहार अभी बाकी है। इससे पहले उन्होंने दिल्ली में भाजपा सरकार बनने का दावा किया। जीतन राम मांझी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा कि दिल्ली तो झांकी हैं, बिहार अभी बाकी है। जय NDA…

कांग्रेस पर बरसे जीतन राम मांझी

इससे पहले जीतन राम मांझी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस अभी से ही वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और अन्य तरह के बहाने बना रही है। मांझी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि उन्हें अब बचपना छोड़ना चाहिए, वह जिस तरह के आरोप लगा रहे हैं वह बचकाना है, उन्हें मैच्योरिटी दिखानी चाहिए।

केजरीवाल ने गंवाया चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे बेहद चौंकाने वाले साबित हुए। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव हार गए। आलम ऐसा रहा कि जंगपुरा से मनीष सिसोदिया भी चुनाव गंवा बैठे। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा 70 में से 47 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी 23 सीटों पर अपनी पकड़ बनाए हुए है और कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article