इलेक्शन

Datia Seat: दतिया सीट पर नरोत्तम मिश्रा को मिली करीबी हार, कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने अपने नाम की जीत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 3, 2023, 08:22 PM IST

Datia MP (Madhya Pradesh) Chunav Election Result 2023: अपने बेबाक बयानों के चलते हमेशा सुर्खियों में रहने वाले मध्यप्रदेश के ग्रहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इनकी टक्कर में राजेंद्र भारती खड़े हुए हैं जिन्हें पिछले विधानसभा चुनाव में भी नरोत्तम मिश्रा ने पटखनी दी थी।

Image

Datia Seat: दतिया सीट पर नरोत्तम मिश्रा को मिली करीबी हार, कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने अपने नाम की जीत

Madhya Pradesh Narottam Mishra Datia Election 2023 Profile: हमेशा अपने मुखर स्वभाव और बेबाक बयानों से सुर्खियां बटोरने वाले मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़े जहां उनका मुकाबला फिर से टक्कर का मिला है। इनके मुकाबले में कांग्रेस के राजेंद्र भारती खड़े हुए हैं जिन्हें पिछले विधानसभा चुनाव में नरोत्तम मिश्रा ने पटखनी दी थी। इस सीट पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। मतगणना की शुरुआत पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ होगी। इसके बाद ईवीएम के मतों की चरणवार गिनती होगी। शुरुआती रुझान धीरे-धीरे नतीजों में तब्दील हो जाएंगे।

क्रमांकउम्मीदवारपार्टीमतपरिणाम
1राजेंद्र भारती कांग्रेस876487156 वोट से आगे
2नरोत्तम मिश्राभाजपा80492 7156 वोट से पीछे
3हरदास कुशवाहनिर्दलीय130686342 वोट से पीछे

नरोत्तम मिश्रा फायरब्रांड नेता

प्रदेश की दतिया (22) सीट से भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा से एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। शिवराज सरकार में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा फायरब्रांड नेता माने जाते हैं। मिश्रा की वजह से दतिया सीट हाई प्रोफाइल सीट बन गई है। इस सीट के चुनाव नतीजों पर सबकी नजर बनी हुई है। इस सीट पर मिश्रा का मुकाबला कांग्रेस के राजेंद्र भारती से है। बीते 2018 के विधानसभा चुनाव में भी इस सीट पर मिश्रा और भारती के बीच करीबी मुकाबला हुआ था। मिश्रा ने करीब ढाई हजार वोटों से इस सीट पर जीत दर्ज की।

दतिया सीट पर मिश्रा चौथी बार उम्मीदवार

भाजपा ने लगातार चौथी बार मिश्रा को दतिया सीट से उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने पहले इस सीट के लिए भाजपा से बगावत कर आए अवधेश नायक को अपना प्रत्याशी बनाया था लेकिन बाद में इस सीट पर भारती को टिकट दिया। पिछले विधानसभा चुनाव की अगर बात करें तो इस सीट पर मिश्रा को 72209 वोट मिले थे जबकि राजेंद्र को 69553 वोट मिले। इस बार भी दोनों के बीच कड़े मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही है।

पिछली बार इस सीट पर थे 10 उम्मीदवार

पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। तीसरे स्थान पर जेएपी के अजाद खान थे। भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को छोड़कर बाकी अन्य उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। पिछले तीन चुनावों में भारती और मिश्रा के बीच टक्कर हुई है और तीनों बार मिश्रा ने जीत दर्ज की।

कुशवाहा और ब्राह्मण बाहूल्य सीट है दतिया

राज्य के चम्बल क्षेत्र में मौजूद है दतिया जिला, जहां बसा है दतिया विधानसभा क्षेत्र, जो अनारक्षित है. वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में, यानी पिछले विधानसभा चुनाव में इस विधानसभा सीट पर कुल 190905 मतदाता थे। 2008 में भारती ने बसपा के टिकट पर मिश्रा के खिलाफ चुनाव लड़ा था। दतिया सीट कुशवाहा और ब्राह्मण बाहूल्य सीट मानी जाती है। पिछले विधानसभा चुनाव, यानी वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल मिलाकर 190905 मतदाता थे।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article